श्रीलंका सरकार ने 2 अप्रैल 2014 को 16 तमिल समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया.
श्रीलंका सरकार ने प्रतिबंधित 16 तमिल समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए अपने नागरिकों को इन समूहों के साथ सभी संपर्क ख़त्म करने को कहा.
श्रीलंका सरकार के अनुसार 16 तमिल समूहों पर लगाया गया प्रतिबंध, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 1373 के अंतर्गत लगाया गया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव संख्या 1373 अमेरिका में हुए 9 /11 हमले के बाद पारित किया गया था. इस प्रस्ताव का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय चरमपंथ को समाप्त करना है.
विदित हो कि श्रीलंका सरकार द्वारा 2 अप्रैल 2014 को प्रतिबंधित 16 समूहों में तमिल टाइगर्स (लिट्टे) भी शामिल है. तमिल टाइगर्स (लिट्टे) वह संगठन है, जिसपर श्रीलंका सरकार ने लंबे गृहयुद्ध के बाद वर्ष 2009 में काबू पाया.
श्रीलंका से संबंधित मुख्य तथ्य
श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है. जिसका आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य है. वर्तमान में श्रीलंका की अधिकारिक कुल जनसंख्या 22.33 मिलियन है.
भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की सीमा की दूरी भारतीय सीमा से 31 किलोमीटर है. वर्ष 1962 तक श्रीलंका का नाम सीलोन था, जिसे वर्ष 1962 में बदलकर लंका तथा वर्ष 1968 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया. श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो है जो श्रीलंका की राजधानी भी है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation