साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. 17 से 23 जून 2013 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिए आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. आमतौर पर ठंडा पानी में निवास करने वाला कौन सा समुद्री जीव न्यूक्वे, कॉर्नवाल के पास फंसा पाया गया?
a. ऑक्टोपस
b. दरियाई घोड़ा
c. केकड़े
d. ब्लू जेलीफ़िश
Answer: (d) ब्लू जेलीफ़िश
2. जून 2013 में जापान के किस परमाणु संयंत्र के भूमिगत जल में उच्च स्तर की विषाक्त रेडियोधर्मी आइसोटोप पाया गया?
a. फुकुशिमा परमाणु संयंत्र
b. कशिवाज़की करिवा परमाणु संयंत्र
c. हमोका परमाणु संयंत्र
d. ओय परमाणु संयंत्र
Answer: (a) फुकुशिमा परमाणु संयंत्र
3. चीन द्वारा विकसित दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है?
a. मिल्की वे-2
b. टियान-2
c. टियान-1
d. टाइटन
Answer: (b) टियान-2
4. निम्नलिखित में से भारत के किस स्थान पर डेवप एयर कूलिंग प्रणाली (Desiccant Enhanced Evaporative) का इस्तेमाल किया जाना है?
a. आईटीएम यूनिवर्सिटी
b. मानव रचना अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
c. नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
d. योजना और भारतीय प्रबंधन संस्थान (गुड़गांव)
Answer: (c) नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
5. मैरीलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जून 2013 में लकड़ी, टिन और _______ का उपयोग कर एक पर्यावरण के अनुकूल बैटरी का विकास किया. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान को भरें.
a. सोडियम
b. हीलियम
c. नाइट्रोजन
d. कार्बन
Answer: (a) सोडियम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation