साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज दिए गए हैं. यहां पर 24 जून से 30 जून 2013 के माध्य साइंस करेंट अफेयर्स क्विज दिए गए हैं, जिनके जरिए आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. निम्नलिखित में से किस सेवा हेतु फ्रेंच गुयाना से एक सोयुज रॉकेट की सहायता से ओ3बी नेटवर्क्स (O3b Networks) ने 4 उपग्रहों को 25 जून 2013 को लॉन्च किया.
a. वाई-फाई और एसएमएस सेवा
b. केबल टेलीविजन सेवा
c. इंटरनेट और टेलीफोन सेवा
d. रेडियो प्रसारण सेवा
Answer: (c) इंटरनेट और टेलीफोन सेवा
2. वैज्ञानिकों ने जून 2013 माह में मानव मस्तिष्क का विश्व का पहला हाई-डेफिनिशन 3डी मॉडल तैयार किया. इस मानव मस्तिष्क का नाम क्या रखा गया?
a. बिग ब्रेन
b. सुपर ब्रेन
c. ग्रेट ब्रेन
d. ह्यूज ब्रेन
Answer: (a) बिग ब्रेन
3. ड्रेसन रेसिंग टेक्नोलॉजीज की एक हल्की इलेक्ट्रिक कार ने 328.6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ऊपर पहुंच कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया. इस कार का क्या नाम है?
a. शेवरले स्पार्क ईवी
b. लोला बी 12 69/ईवी
c. सिट्रोएन सी-ज़ीरो
d. मिया इलेक्ट्रिक
Answer: (b) लोला बी 12 69/ईवी
4. वैज्ञानिकों ने कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में जून 2013 माह में पक्षियों की एक नई प्रजाति की खोज की. निम्नलिखित में इस प्रजाति का क्या नाम है?
a. कम्बोडियन टेलरबर्ड
b. कम्बोडियन वीवर
c. कम्बोडियन फोर्कटेल
d. कम्बोडियन पेक्कर
Answer: (a) कम्बोडियन टेलरबर्ड
5. अंतरिक्ष मॉड्यूल तीयांगगोंग-1 से वीडियो फीड के माध्यम से 20 जून 2013 को बीजिंग में पहला कक्षा व्याख्यान देने वाली चीनी अंतरिक्ष यात्री का नाम बताएं?
a. नी हाईशेंग
b. जांग ज़ियोगुवांग
c. लियू यांग
d. वांग यापिंग
Answer: (d) वांग यापिंग
Comments
All Comments (0)
Join the conversation