बांग्ला साहित्यकार और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय का 23 अक्टूबर 2012 को दक्षिणी कोलकाता में निधन हो गया. वह 78 वर्ष के थे.
सुनील गंगोपाध्याय ने 200 से अधिक किताबें लिखी हैं. नीरा शृंखला की उनकी कविताएं काफी प्रसिद्ध हैं. सुनील गंगोपाध्याय 5 वर्षों तक साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष रहे. फरवरी 2008 में सुनील गंगोपाध्याय को साहित्य अकादमी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.
सुनील गंगोपाध्याय को वर्ष 1985 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, वर्ष 1989 में आनंद पुरस्कार और वर्ष 2011 में साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
सुनील गंगोपाध्याय का जन्म 7 सितंबर 1934 को हुआ था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation