Bihar BSSC Office Attendant Online Form 2025: बिहार ऑफिस अटेंडेंट के 4388 पदों के लिए, जल्दी करें onlinebssc.com Apply

Last Updated: Oct 14, 2025, 13:17 IST

Bihar BSSC Office Attendant Online Form 2025: बिहार बीएसएससी की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Bihar BSSC Office Attendant Online Form 2025
Bihar BSSC Office Attendant Online Form 2025

Bihar SSC Office Attendant Form Last Date: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4388 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 अक्टूबर, 2025 कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अंतिम समय में आने वाली तकनीकी खराबी से बचने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। 

संबंधित भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा कराने होंगे। चयन प्रक्रिया को लिखित परीक्षा के आधार पर पूरा किया जाएगा। 

Bihar BSSC Office Attendant 2025: डायरेक्ट लिंक 

बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट अधिसूचना 2025 विज्ञापन संख्या 06/2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अक्टूबर तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है, जिस पर क्लिक कर आप आवेदन पूरा कर सकते हैं:

ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 

डायरेक्ट लिंक 

Bihar BSSC Office Attendant 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे टेबल में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

संगठन

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)

डाक

कार्यालय परिचारक

रिक्तियां

4388

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

16 अक्टूबर, 2025

शैक्षणिक योग्यता

10वीं पास

आयु सीमा (01/08/2025 तक)

18 से 37 वर्ष

आवेदन शुल्क

100 रुपये

नौकरी का स्थान

बिहार

आधिकारिक वेबसाइट

bssc.bihar.gov.in

Check: IPPB GDS Vacancy 2025

बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क से जुड़ा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

वर्ग

शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईबीसी पुरुष उम्मीदवार

540 रुपये

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (केवल बिहार के स्थायी निवासियों के लिए)

135 रुपये

सभी दिव्यांग (शारीरिक रूप से अक्षम) उम्मीदवार (एससी/एसटी श्रेणी के समान)

135 रुपये

सभी महिला अभ्यर्थी (केवल बिहार के स्थायी निवासियों के लिए)

135 रुपये

बिहार के बाहर के सभी अभ्यर्थी (पुरुष/महिला) (किसी भी श्रेणी के)

540 रुपये

Bihar BSSC Office Attendant 2025: ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे भरें?

ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए भर सकते हैं: 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 

स्टेप 4 लॉगिन डिटेल भरकर फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 14, 2025, 13:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News