IPPB GDS Vacancy 2025: 348 पदों पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा जानें

Last Updated: Oct 13, 2025, 14:10 IST

IPPB GDS Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं। 

IPPB GDS Vacancy 2025
IPPB GDS Vacancy 2025

IPPB GDS Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 348 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

IPPB GDS Vacancy 2025 Notification: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

आईपीपीबी जीडीएस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

आईपीपीबी जीडीएस भर्ती 2025

पीडीएफ 

IPPB GDS Vacancy 2025 Last Date: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक एग्जीक्यूटिव के कुल 348 रिक्त पदों को भरा जाएगा। महत्वपूर्ण विवरणों के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) 

पद का नाम 

ग्रामीण डाक सेवक (एग्जीक्यूटिव)

पदों की संख्या 

348

आवेदन करने की तिथि 

9 से 29 अक्टूबर, 2025

आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 

29 अक्टूबर, 2025

आवेदन शुल्क 

750 रुपये 

आयु सीमा 

20 से 35 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएशन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://ippbonline.com/

IPPB GDS Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (नियमित/दूरस्थ शिक्षा) जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से हो (या) सरकारी नियामक निकाय द्वारा अनुमोदित हो। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह। 

IPPB GDS Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या

नीचे टेबल में देशभर के सभी राज्यों में निकाले गए पदों का विवरण दिया गया है, उम्मीदवार अपने राज्यों की सीटे देख सकते हैं:

राज्यों के नाम 

पदों की संख्या 

आंध्र प्रदेश 

8

असम

12

बिहार 

17 

छत्तीसगढ़ 

9

दादरा और नगर हवेली

1

गुजरात 

29

हरियाणा 

11

हिमाचल प्रदेश 

4

जम्मू कश्मीर 

3

झारखंड 

12

कर्नाटक 

19

केरल 

6

मध्य प्रदेश 

29

गोवा 

1

महाराष्ट्र

31

अरुणाचल प्रदेश 

9

मणिपुर 

4

मेघालय 

4

मिजोरम

2

नागालैंड

8

त्रिपुरा 

3

ओडिशा

11

पंजाब 

15

राजस्थान 

10

तमिलनाडु 

17

तेलंगाना 

9

उत्तर प्रदेश 

40

उत्तराखंड 

11

सिक्किम

1

पश्चिम बंगाल 

12

कुल पदों की संख्या 

348

IPPB GDS Vacancy 2025:ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

तय किए गए मापदंडों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फॉर्म में भरी गई गलत डिटेल को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

India Post Payment bank Online Form 2025

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, IPPB GDS Vacancy 2025 लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 

स्टेप 4 एप्लीकेशन फॉर्म में मांगा गया विवरण भरें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। 

स्टेप 6 फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

DSSSB TGT Recruitment 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 9, 2025, 17:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News