CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 OUT: अभी डाउनलोड करें वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया एडमिट कार्ड

Last Updated: Oct 9, 2025, 20:08 IST

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 OUT: जो उम्मीदवार सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया भर्ती लिखित परीक्षा (HWBA25) के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 OUT
CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 OUT

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती की लिखित परीक्षा (HWBA25) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने आवेदन किया था, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक राज्य के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के लिए कम से कम दो घंटे पहले पहुँचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएँगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, बेल्ट या किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध है और डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 

सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय और Ward Aaya परीक्षा 2025 कब होगी?

CG Ward Boy और Ward Aaya भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी और इसे छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र का सही लोकेशन जरूर देख लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। साथ ही, एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 Link

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर सीजी व्यापम वार्ड बॉय और वार्ड आया एडमिट कार्ड 2025 का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Exam 2025 Link

यहां क्लिक करें

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Exam 2025 Notice PDF

यहां क्लिक करें

CG Vyapam Ward Boy and Ward Aaya Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना Ward Boy और Ward Aaya Admit Card 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

  •  होमपेज पर उपलब्ध "Admit Card" ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • फिर  "Ward Boy and Ward Aaya Recruitment Test 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।

  •  अपना पंजीकरण क्रमांक (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

  •  जानकारी भरने के बाद "Submit" या "Download Admit Card" बटन पर क्लिक करें।

  •  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसका PDF सेव करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।

vyapamcg.cgstate.gov.in admit card पर उल्लिखित विवरण

CG Vyapam वार्ड बॉय और वार्ड आया परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण (Details) उल्लेखित होते हैं, जिन्हें परीक्षा से पहले जरूर ध्यान से जांचना चाहिए:

  1. उम्मीदवार का नाम

  2. रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

  3. फोटो और सिग्नेचर

  4. पिता/माता का नाम

  5. जन्म तिथि (Date of Birth)

  6. परीक्षा का नाम (Ward Boy / Ward Aaya)

  7. परीक्षा की तारीख (Exam Date)

  8. परीक्षा का समय और शिफ्ट

  9. परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  10. रिपोर्टिंग समय

  11. महत्वपूर्ण निर्देश (Instructions to Candidates)

NOTE:  उम्मीदवार किसी भी समस्या या प्रश्न के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 8, 2025, 09:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News