DSSSB TGT Recruitment 2025: शिक्षक भर्ती के कुल 5346 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Last Updated: Oct 10, 2025, 10:38 IST

DSSSB TGT Recruitment 2025: डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जिसके तहत कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन 7 नवंबर, 2025 से पहले पूरा करें।

DSSSB TGT Recruitment 2025
DSSSB TGT Recruitment 2025

DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विषयों के शिक्षकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू कर दी है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवार इस अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। 

संबंधित भर्ती के जरिए मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस, नेचुरल साइंस, हिंदी, संस्कृत सहित टीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

DSSSB TGT Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

 दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले स्कूलों में टीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। इच्छुक शिक्षकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल देखें:

प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

पद का नाम 

टीजीटी शिक्षक भर्ती (ग्रुप बी)

पदों की संख्या 

5346

आवेदन करने की तिथि 

9 अक्टूबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि

7 नवंबर, 2025

आयु सीमा 

33 वर्ष

आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://dsssb.delhi.gov.in/

DSSSB TGT Recruitment 2025: पात्रता मापदंड

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है:

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री के साथ प्रशिक्षण शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता और CTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा - अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। 

DSSSB TGT Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया 

निम्नलिखित चरणों में डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेरिट लिस्ट 

DSSSB TGT Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?

टीजीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके तहत कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 पर जाएं। 

स्टेप 3 अब DSSSB TGT Teacher Online Application Form 2025 भरें। 

स्टेप 4 अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 9, 2025, 14:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News