Bihar STET Admit Card 2025 OUT: bsebstet.org से कैसे डाउनलोड करें बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड

Last Updated: Oct 11, 2025, 18:50 IST

Bihar STET Admit Card 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार STET 2025 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में होगी।

BSEB Bihar STET Admit Card 2025 Date
BSEB Bihar STET Admit Card 2025 Date

Bihar STET Admit Card 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार STET 2025 का एडमिट कार्ड आज, 11 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 

यहां क्लिक करें:-Bihar STET Admit Card 2025

यह परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जिससे उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर ही प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा की विस्तृत जानकारी और परीक्षा से संबंधित अन्य अपडेट्स भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उसकी सभी जानकारी ठीक से चेक कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि के मामले में शीघ्र संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

यहां देखें: Bihar STET Exam Centre List 2025

Bihar STET New Exam Date 2025: परीक्षा की तारीख

बिहार STET 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

Bihar STET Admit Card 2025 Highlights; बिहार एसटीईटी हॉल टिकट हाइलाइट्स

बिहार STET 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो राज्य में माध्यमिक स्तर के शिक्षक बनना चाहते हैं। यह परीक्षा CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से संबंधित सबी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025

आयोजक संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एडमिट कार्ड जारी स्थिति

जारी किया जाना है

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

11 अक्टूबर 2025

परीक्षा तिथि

14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)

आधिकारिक वेबसाइट

bsebstet.org

Bihar STET Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

बिहार STET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. Bihar STET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also Read in English: Bihar STET Admit Card 2025

Bihar STET परीक्षा पैटर्न

विषय

विवरण

परीक्षा के पेपर

पेपर 1 – कक्षा 9 से 10, पेपर 2 – कक्षा 11 से 12

कुल अंकों की संख्या

150 अंक

प्रश्नों का विभाजन

1. विषय संबंधित प्रश्न – 100 अंक, 100 प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक)

 

2. शिक्षण कौशल एवं अन्य कौशल – 50 अंक, 50 प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक)

परीक्षा अवधि

2 घंटे 30 मिनट

प्रश्न प्रकार

Objective Type (बहुविकल्पीय)

मार्किंग स्कीम

सही उत्तर – 1 अंक, गलत उत्तर – कोई निगेटिव मार्किंग नहीं

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 11, 2025, 14:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News