PGCIL Apprentice Recruitment 2025: 900 से अधिक पदों पर अप्रेंटिस के पद पर आवेदन जारी, सभी डिटेल्स देखें
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में 900 से अधिक पदो पर आवेदन की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
PGCIL Apprentice Recruitment 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट (PGCIL) की ओर से अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत 900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू की गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर थी। जिसे अब बढ़ाकर 12 अक्टूबर, 2025 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।
PGCIL Trainee Recruitment 2025: लिंक
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, मापदंड जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
| PGCIL ट्रेनी भर्ती 2025 |
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट, भारत के विद्युत क्षेत्र की एक कंपनी है, जिसे महारत्न की कंपनी में गिना जाता है। यह भारत के विकास में बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
| भर्ती प्राधिकरण | पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट (PGCIL) |
| पोस्ट का नाम | ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस |
| पद | 900+ |
| रजिस्ट्रेशन की डेट | 15 सिंतंबर से 12 अक्टूबर, 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट डिग्री |
| सिलेक्शन | योग्यता आधारित शॉर्टलिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.powergrid.in/ |
Check:
BSSC CGL 4 Syllabus and Exam Pattern 2025
PGCIL Engineer Trainee Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए पात्र उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित क्षेत्र में ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। एक वर्षीय अप्रेंटिस पात्र के प्रोग्राम के लिए पात्र उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
आईटीआई अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रीशियन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग या कार्यालय प्रबंधन में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
वहीं ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स या दूरसंचार या कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग किया होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह।
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
पीजीसीआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, PGCIL Apprentice Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
स्टेप 4 डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.