वर्ष 2011 के केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए सात कविता संग्रह, छह उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, एक लोक कथा एवं नाटक तथा पांच लेखकों को बाल साहित्य में दिए गए उनके समग्र योगदान हेतु 16 अगस्त 2011 को चयनित किया गया.
बाल साहित्य में दिए गए आजीवन योगदान के लिए बाल साहित्य पुरस्कार-2011 हेतु चयनित पांच लेखक: हरिकृष्ण देवसरे (हिंदी), श्यामदत्त पराग (डोंगरी), दिवंगत रमेश पारिख (गुजराती), महेश्वर मोहंति (ओडि़या) और सेलेन घोष (बांग्ला)
कविता संग्रह के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार-2011 हेतु चयनित सात कवि: गुलाम नबी आतश (कश्मीरी), स्नेहलता राई (नेपाली), दर्शन सिंह आश्ट (पंजाबी), अभिराज राजेंद्र मिश्र (संस्कृत), नूहुम हेम्ब्रह्म (संथाली), एमएल थंगप्पा (तमिल) और आदिल असीर देहलवी (उर्दू).
उपन्यासों के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार-2011 हेतु चयनित छह उपन्यासकार: बंदिता फुकन (असमिया), हुंदराज बलबानी (सिंधी), एन डीसूजा (कन्नड), गजानन जोग (कोंकणी), सिद्धार्थ शर्मा (अंग्रेजी), तथा के पापूट्टि (मलयालम)
कविता संग्रह के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार-2011 हेतु चयनित पांच कहानीकार: मायानाथ झा (मैथिली), महेश्वर नारजरी (बोडो), दिलीप प्रभवलकर (मराठी), हरीश बी शर्मा (राजस्थानी) और एम भूपाल रेड्डी (तेलुगु)
लोक कथाओं एवं नाटकों के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार-2011: के शांतिबाला देवी (मणिपुरी) को उनकी लोक कथाओं एवं नाटकों पर आधारित पुस्तक के लिए सम्मानित किया गया.
ज्ञातव्य हो कि केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation