ध्यानचंद-द विजार्ड ऑफ हॉकी: लुइस फर्नांडीस
हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की ग्राफिक जीवनी ‘ध्यानचंद-द विजार्ड ऑफ हॉकी’ का नई दिल्ली में 29 अगस्त 2013 को विमोचन किया गया. इसमें ध्यानचंद के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई है. इस ग्राफिक पुस्तक की पटकथा लुइस फर्नांडीस ने लिखी है. इस किताब को कामिक सीरीज प्रकाशक अमर चित्र कथा ने प्रकाशित किया.
पुस्तक में वर्ष 1928, वर्ष 1932 और वर्ष 1936 के ओलंपिक में उनकी उपलब्धियों और गोल स्कोरिंग कारनामों की जानकारी दी गई है, जिससे उन्हें जादूगर का शीर्षक मिला. इस ग्राफिक जीवनी के जरिये पाठकों को भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दिनों के बारे में जानकारी प्राप्त होनी है.
मेजर ध्यानचंद
ध्यानचंद के जन्म तिथि 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त के अवसर पर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को दिए जाते हैं. इन पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं.
वह लगातार वर्ष 1928 (एम्सटर्डम), वर्ष 1932 (लॉस एंजिलिस) और वर्ष 1936 (बर्लिन) में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे. उनको दुनिया के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में एक माना जाता है. उन्हें वर्ष 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयाग (इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था. वर्ष 1979 में उनका निधन हो गया था.
मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया...
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारत रत्न के लिए ध्यानचंद के नाम की सिफारिश की...
Comments
All Comments (0)
Join the conversation