भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मिठाइयों का शहर’, जानें
भारत के हर शहर की अपनी विशेषता है। कई शहर अपने खान-पान के लिए जाने जाते हैं, तो कई शहर अपनी अनूठी परंपराओं और वेशभूषा के लिए मशहूर हैं। इन्हीं सबसे बना है अनूठा और श्रेष्ठ भारत। भारत के विभिन्न शहरों के बारे में जानने की अपनी इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक और शहर के बारे में जानेंगे। खाने-पीने में अमूमन सभी लोगों को मिठाईयां पसंद होती हैं, हालांकि क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को मिठाई का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
भारत के हर शहर की अपनी बात है। शहरों की अनूठी परंपराएं और वहां का खान-पान, वेशभूषा और भाषा उन्हें विशेषता प्रदान करने का काम करते हैं। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम में आपको अलग-अलग शहर देखने को मिलते हैं, जिनकी भूगौलिक स्थिति भी अलग है।
कुछ शहरों ने अपनी विशेषताओं की वजह से वैश्विक पटल पर भारत का नाम किया है। भारत के विभिन्न शहरों के बारे में जानने की अपनी इस कड़ी में हम भारत के एक और शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को मिठाई का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस शहर से जुड़ी कई बातों को जानेंगे।
कौन-सा शहर है मिठाई का शहर
भारत के अलग-अलग शहर की अपनी विशेषता है। हालांकि, एक शहर ऐसा भी है, जिसे मिठाई का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर को मिठाई के शहर के रूप में भी जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है मिठाई का शहर
कोलकाता को मिठाई का शहर कहने के पीछे यहां मिलने वाली मिठाइयां ही हैं, जिनकी देशभर में मांग रहती है। यहां मिलने वाला बंगाली रसगुल्ला अधिक प्रसिद्ध है।
यही वजह है कि यहां पहुंचने पर आपको बहुत-सी दुकानों पर यह मिठाई देखने को मिलेगी। वहीं, इसके अलावा यहां पर आपको चमचम मिठाई भी खाने को मिलेगी, जो कि कोलकाता में बहुत मशहूर है।
लेडिकेनी
इसके अलावा यहां पर आपको लेडिकेनी भी मिलेगा, जसे हम गुलाब जामुन के नाम से जानते हैं।

पतिशप्त
यहां मिलने वाला पतिशप्त एक पैनकेक होता है, जिसमें आपको नारियल की स्टफिंग मिलेगी।

संदेश
कोलकाता में आपको संदेश भी खाना को मिलेगा, जो कि यहां पर प्रमुख मिठाइयों में शामिल है। संदेश यहां पर प्रमुख मिठाइयों में शामिल है, जो कि काफी मीठा होता है।
रसमलाई
यहां पर आपको रसमलाई भी खाने को मिलेगी, जो कि केसर के दूध में पनीर को भिगाकर बनाई जाती है।
मिष्टी दही
यहां आपको मिष्टी दही भी खाने को मिलेगा, जो कि आमतौर पर यहां पर मटके में दिया जाता है। यह मीठा आपको अमूमन सभी दुकानों में मिल जाएगा।
छेनार जिलिपी
कोलकाता में आपको छेनार जिलिपी भी खाने को मिलेगी। दरअसल, यह जलेबी होती है, जिसे छैना, खोया और मैदे से तैयार किया जाता है। कोलकाता की गलियों में इस मिठाई की भी अधिक मांग रहती है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को बोला जाता है ‘खुशियों का शहर’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.