This is an archived article last updated on Mar 31, 2023. The information may be outdated.

Stone और Rock में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Mar 31, 2023, 16:03 IST

Stone और Rock, दोनों ही पत्थर हैं, जो कि हमारे जीवन से सीधे जुड़े हुए हैं। हालांकि,  लोगों अक्सर इन दोनों के बीच दुविधा में पड़ जाते हैं, क्योंकि इनमें प्राकृतिक तौर पर कुछ अंतर होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

स्टोन और रॉक में अंतर
स्टोन और रॉक में अंतर

Stone और Rock दोनों ही हमारे जीवन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। घर का निर्माण करना हो या फिर निर्माण के बाद की सजावट, इन दोनों का ही इस्तेमाल हमारे घरों में किया जाता है। धरती की सतह में रूप लेने वाले इन पत्थरों के निर्माण की भी अपनी एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है। हालांकि दोनों के बीच अंतर को लेकर अक्सर लोग दुविधा में पड़ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको इनके निर्माण की प्रक्रिया से भी अवगत कराएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होता है Rock

Rock का निर्माण प्राकृतिक रूप से खनिज से होता है। इसमें एक या एक से अधिक खनिज मौजूद होते हैं। वहीं, यह Stone की तुलना में अधिक बड़े होते हैं। इनका निर्माण प्रेशर व तापमान जैसे कारकों से होता है, जिसके बाद धरती की सतह में इनका निर्माण होता है।

 

तीन तरह के होते हैं Rock

Rock तीन तरह के होते हैं, जो कि Igneous Rock, Metamorphic Rock और Sedimentary Rock है। यह धरती की सतह में अलग-अलग प्रक्रियाओं के माध्यम से बनते हैं। वहीं, अलग-अलग प्रकार के Rock का अलग-अलग इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही बाजार में इनके दाम में भी अंतर देखने को मिल जाएगा। 

 

Igneous Rock

यह बात हम जानते हैं कि धरती की सतह में काफी नीचे पहुंचने पर तापमान अधिक हो जाता है और लावा निकलता है। इस तरह के Igneous Rock का निर्माण लावा के निकलने के बाद उसके धरती की सतह पर पहुंच ठंडा होने के बाद होता है। हमारे घरों में इस्तेमाल होने वाला ग्रेनाइट पत्थर Igneous Rock का उदाहरण है।

 

Metamorphic Rock 

यह भी एक प्रकार के रॉक होते हैं। हालांकि, प्रेशर और तापमान की वजह से इनमें परिवर्तन होता है, जिससे ये नया आकार ले लेते हैं। इनके उदाहरण की बात करें, तो Marble, Quartzite, Slate और Soapstone इसके उदाहरण हैं। 



Sedimentary Rock

इस रॉक का निर्माण Fossils के पदार्थ, मिनरल डिपॉजिट और अन्य रॉक के वॉटर बॉडी में घुलने की वजह से होता है। इनके उदाहरण की बात करें, तो Onyx, Travertine और Limestone इसके प्रमुख उदाहरण हैं। लाइमस्टोन यानि चूना पत्थर को आसानी से पानी में भी घोल जाता है। 

 

Stone और Rock में प्रमुख अंतर 

 

-Stone का आकार छोटा है, जबकि Rock का आकार बड़ा होता है।

 

-Stone को Rock में से काटकर बनाया जाता है, जिसे बाद में जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, Rock का अपना अस्तित्व होता है। 

 

-Stone मेटालिक प्रकृति के न होने के साथ अधिक सख्त होते हैं, जबकि Rock मेटालिक नेचर के होते हैं और कम सख्त होते हैं। 

 

पढ़ेंः IAS और PCS अधिकारी में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 31, 2023, 16:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News