उत्तर प्रदेश राज्य भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख राज्यों में शामिल है। यह राज्य न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विविधता और समरसता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का गौरवशाली इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है।
साथ ही, यहां बहने वाली नदियों का भी विशेष महत्त्व है। इस कड़ी में आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों और उनमें बहने वाली नदियों के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में सबसे अधिक नदियों का प्रवाह होता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश के कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले आते हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड शामिल है। इसके अतिरिक्त, यहां रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र मिलता है। यहां कुल 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत और 28 विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा और सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां प्रसिद्ध शिव मंदिर भी है, जो कि मेंढक आकार में बना हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे छोटी नदी
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी की बात करें, तो यह गंगा नदी है। गंगा नदी प्रदेश में कुल 28 जिलों से होकर बहती है। वहीं, सबसे छोटी नदी की बात करें, तो यह केन नदी है।
किस जिले में बहती हैं सबसे अधिक नदियां
अब सवाल है कि यूपी के किस जिले में सबसे अधिक नदियों का प्रवाह होता है, तो आपको बता दें कि यूपी के आजमगढ़ जिले में सबसे अधिक नदियों का प्रवाह होता है। यहां बहने वाली कुल नदियों की बात करें, तो इनकी संख्या 17 है।
जिले में बहने वाली प्रमुख नदियां
यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रमुख रूप से सरयू, तमसा, घाघरा, मरई, ओरा और बागड़ी नदी बहती है। इसके अलावा यहां छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 17 नदियों का प्रवाह होता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation