उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि भारत के 7.33 फीसदी हिस्से पर है। यूपी का समृद्ध इतिहास, अनूठी परंपराएं और गौरवशाली इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला खुशी का शहर कहलाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यूपी में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यहां कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 75 नगर पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है। यह शहर कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
कौन-सा जिला है खुशी का शहर
अब सवाल है कि यूपी में कौन-सा जिला खुशी का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यूपी में कुशीनगर जिला खुशी के शहर के रूप में भी कहलाता है।
क्यों कहा जाता है खुशी का शहर
"कुशीनगर" नाम में "खुशी" शब्द शामिल है, लेकिन इसका वास्तविक नाम "कुशीनगर" है। कुशीनगर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, क्योंकि यह वही स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यहां महापरिनिर्वाण स्तूप और मंदिर जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बनाते हैं। इतिहास उठाकर देखें, तो कुशीनगर को "कुशावती" के नाम से जाना जाता था और यह भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी मानी जाती है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है विविधता का शहर, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation