PM Surya Ghar Yojana: अब सोलर प्लेट पर मिलेगा इतना अनुदान, जरुरी डाक्यूमेंट्स सहित जानें सभी डिटेल्स

Last Updated: Dec 8, 2025, 13:33 IST

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत यूपी और बिहार के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने पर 40% तक का अनुदान मिलेगा, जिसमें अधिकतम ₹78,000 की सहायता सीधे खाते में भेजी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य बिजली बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं.   

इस योजना का लाभ उठाकर आप न केवल बिजली बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं.
इस योजना का लाभ उठाकर आप न केवल बिजली बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं.

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का गुजरात, यूपी, बिहार, झारखंड राज्यों और साथ ही साथ देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है. यह बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार पहल है. इस योजना ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. योजना के तहत अब तक 6.85 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल का इंस्टालेशन हो चुका है.

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक आवासीय क्षेत्र में 1 करोड़ रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन करना है. योजना के तहत सबसे अधिक डिमांड 3-5 किलोवाट लोड सेगमेंट की है. सर्वाधिक इंस्टालेशन की बात करें तो गुजरात टॉप पर है इसके बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल का स्थान है.

 

सितंबर 2025 कितने लोन आवेदन हुए मंजूर: 

 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) ने स्वच्छ और किफायती सौर ऊर्जा के साथ घरों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। सितंबर 2025 तक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) ने 5.79 लाख से अधिक ऋण आवेदनों को मंज़ूरी दी है, जो ₹10,907 करोड़ की राशि है, जिससे लाभार्थियों को रूफटॉप सौर प्रणाली स्थापित करने में वित्तीय सहायता बढ़ी है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, हाइलाइट्स:

डिटेल्स 

डेटा

योजना का उद्देश्य

वित्त वर्ष 2027 तक 1 करोड़ रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन करना

बजट आवंटन

₹75,021 करोड़

अब तक हुए इंस्टालेशन

6,85,763 (फरवरी 2024 से शुरू)

रिकॉर्ड

अब तक के इंस्टालेशन का 86% इसी योजना के तहत

सबसे अधिक मांग

3-5 किलोवाट लोड सेगमेंट (77% इंस्टालेशन)

5 किलोवाट से अधिक लोड सेगमेंट

14% इंस्टालेशन

सर्वाधिक इंस्टालेशन वाले राज्य

1. गुजरात 2. महाराष्ट्र 3. उत्तर प्रदेश 4. केरल

ऑफिसियल वेबसाइट 

https://www.pmsuryaghar.gov.in

योजना के तहत कितना अनुदान:

  • 1 किलोवाट पैनल: ₹30,000
  • 2 किलोवाट पैनल: ₹60,000
  • 3 किलोवाट पैनल: ₹78,000

नोट: 3 किलोवाट से ऊपर के सोलर पैनल पर भी 40% तक का अनुदान उपलब्ध है.

 

Rooftop सोलर प्लांट Capacity for households

 

Average Monthly Electricity Consumption (units) 

 

कैटेगरी 

कैपसिटी

सब्सिडी अमाउंट 

आवासीय उपभोक्ता

2 kW तक

₹30,000 प्रति kW

 

अतिरिक्त क्षमता (2 kW से 3 kW तक)

₹18,000 प्रति kW

 

3 kW से बड़ी प्रणालियों के लिए कुल सब्सिडी

₹78,000 (अधिकतम)

GHS/RWA (ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी/रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन)

500 kW क्षमता तक (कॉमन सुविधाओं के लिए, EV चार्जिंग सहित, @3 kW प्रति घर)

₹18,000 प्रति kW

विशेष राज्य

-

10% अतिरिक्त सब्सिडी प्रति kW

उपयोग के अनुसार उपयुक्त रूफटॉप सोलर प्लांट क्षमता

   

औसत मासिक बिजली खपत (यूनिट)

उपयुक्त रूफटॉप सोलर प्लांट क्षमता

 

0-150

1-2 kW

 

150-300

2-3 kW

 

>300

3 kW से अधिक

 

कैसे मिलेगा लाभ?

  • सोलर पैनल लगाने की लागत का 40% हिस्सा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा.
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है. 

योजना के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स:

ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित अधिकारी लाभार्थी के घर का निरीक्षण करेंगे, सत्यापन के बाद सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जरुरी डाक्यूमेंट्स की डिटेल्स नीचे दी गयी है- 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बिजली बिल
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

योजना के लाभ:

  • बिजली बिल में भारी कटौती होगी.
  • स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान मिलेगा.
  • घरों की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.

क्या कहते है अधिकारी:

जागरण.कॉम के हवाले से विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार का कहना है कि,"प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले के बिजली उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी. सोलर पैनल लगाने में आने वाली लागत का 40% अनुदान लाभुक के खाते में सीधे भेजा जाएगा."

कैसे करें आवेदन: 

  1. पोर्टल पर जाएं: सरकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन करें.
  2. दस्तावेज़ अपलोड करें: सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें.
  3. स्थिति की जानकारी रखें: आवेदन स्वीकृति और निरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी पोर्टल पर प्राप्त करें.

ये रहा आवेदन का डायरेक्ट लिंक:

PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana

Apply For Rooftop Solar

इस योजना का लाभ उठाकर आप न केवल बिजली बचत कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आपके घर को सोलर पावर से सुसज्जित कर बिजली खर्च को कम करने का एक शानदार अवसर है.

यह भी देखें:

LIC Bima Sakhi Yojana: बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे? आवेदन का डायरेक्ट Link यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 8, 2025, 13:33 IST

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News