This is an archived article last updated on Dec 19, 2024. The information may be outdated.

LIC Bima Sakhi Yojana: बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे? आवेदन का डायरेक्ट Link यहां देखें

Last Updated: Dec 19, 2024, 19:12 IST

LIC Bima Sakhi Yojana: LIC की बीमा सखी योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने की एक अनूठी पहल है. इस योजना में प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ₹2 लाख से अधिक की वित्तीय सहायता और कमीशन का लाभ मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी जानकारी के साथ आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है. इस योजना के तहत स्नातक महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका भी मिलेगा.    

बीमा सखी योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
बीमा सखी योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है.

LIC Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीमा सखी योजना का शुभारंभ 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में किया गया. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को बीमा क्षेत्र के माध्यम से वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है. इसके लिए सरकार ने प्रारंभिक तौर पर ₹100 करोड़ का बजट आवंटित किया है.

बीमा सखी योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह न केवल रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि बीमा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा देगी.

lic bima sakhi yojana eligibility प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा. स्नातक महिलाओं को डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका भी मिलेगा.

यह भी देखें:

PM Surya Ghar Yojana: यूपी-बिहारवालों की बल्ले-बल्ले! अब सोलर प्लेट पर मिलेगा इतना अनुदान

खो गया Aadhar Card और नंबर भी नहीं याद तो ऐसे रिकवर करें अपना आधार

APAAR ID कार्ड कैसे बनवाएं? रजिस्ट्रेशन से लेकर डाउनलोड तक के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां देखें

क्या है योजना का उद्देश्य:

  • महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना.
  • बीमा और वित्तीय सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना.
  • महिलाओं की वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.

बीमा सखी योजना: हाई लाइट्स

पैरामीटर

डिटेल्स

योजना का नाम

LIC बीमा सखी योजना

लॉन्च तिथि

9 दिसंबर 2024

लॉन्च स्थान

पानीपत, हरियाणा

योजना का उद्देश्य

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय साक्षरता बढ़ाना

आयु सीमा

18 से 70 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम 10वीं पास

बजट आवंटन

₹100 करोड़

लाभ

- महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा मिलेगा

- पॉलिसी पर कमीशन और रोजगार के अवसर

मासिक वजीफा

- पहले वर्ष: ₹7,000

- दूसरे वर्ष: ₹6,000

- तीसरे वर्ष: ₹5,000

कुल वजीफा (तीन वर्षों में)

₹2 लाख से अधिक, साथ ही कमीशन

आवेदन का ऑफिसियल लिंक 

https://licindia.in/test2

क्या है योजना का लक्ष्य: 

  • अगले तीन वर्षों में 2 लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य.
  • पहले फेज में 35,000 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
  • प्रशिक्षण में बीमा और वित्तीय सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे महिलाएं प्रभावी रूप से पॉलिसी बेच सकें.

बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे:

प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा:

  • पहले वर्ष: ₹7,000 प्रति माह
  • दूसरे वर्ष: ₹6,000 प्रति माह
  • तीसरे वर्ष: ₹5,000 प्रति माह
  • कुल लाभ: तीन वर्षों में ₹2 लाख से अधिक, साथ ही बेची गई पॉलिसी पर कमीशन.

यह  भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 18 हजार की जगह कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी और कितनी बढ़ेगी पेंशन? जानें

कैसे करें आवेदन: 

lic bima sakhi yojana apply online: बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करने के स्टेप नीचे बताये गए है, जिसे आप फॉलो कर सकते है-

LIC की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

आवेदन लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट पर "बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करें" (licindia.in/test2)  पर क्लिक करें.

फॉर्म भरें: एक आवेदन फॉर्म खुलेगा. इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, जैसे कि नाम, जन्म तिथि, पता आदि. इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें.

राज्य और जिला का चयन: अगली स्क्रीन पर आपसे राज्य और जिले का नाम पूछा जाएगा. इसे सही से भरकर "Next" पर क्लिक करें.

शहर का चयन करें: फिर आपको उस जिले के तहत आने वाली शाखाओं के नाम दिखाई देंगे. उस शाखा का चुनाव करें जहां आप कार्य करना चाहती हैं और "Submit Lead Form" पर क्लिक करें.

फॉर्म सबमिट करें: फॉर्म सबमिट करने के बाद, आपको एक संदेश स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके मोबाइल नंबर पर भी सूचना प्राप्त होगी.

बीमा सखी का क्या है काम?

बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा सखी के रूप में काम करने का अवसर मिलता है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. बीमा सखी के रूप में...

बीमा एजेंट का काम: बीमा सखियाँ LIC की महिला करियर एजेंट बनकर बीमा पॉलिसियाँ बेचेंगी, जिसमें वे अपने समय के अनुसार कार्य कर सकती हैं.

पॉलिसी बिक्री: प्रत्येक बीमा सखी को साल में कम से कम 24 पॉलिसियाँ बेचने का लक्ष्य दिया जा सकता है, पहले साल में उन्हें हर महीने एक पॉलिसी, दूसरे साल में दो, और तीसरे साल में तीन पॉलिसियाँ बेचने का काम दिया जा सकता है. टारगेट से जुड़ी विस्तार जानकारी आपको ट्रेनिंग के दौरान मिल जाएगी. 

कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी: 

lic bima sakhi yojana details: आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं पास)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह भी पढ़ें:

क्या है ई-श्रम कार्ड? लाभ, पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई की सभी डिटेल्स यहां देखें

PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

 

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 19, 2024, 19:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News