This is an archived article last updated on Feb 3, 2025. The information may be outdated.

8th Pay Commission: 18 हजार की जगह कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी और कितनी बढ़ेगी पेंशन? जानें

Last Updated: Feb 3, 2025, 19:31 IST

8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग की संभावित सिफारिशों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹34,560 हो सकती है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पेंशन भी इसी हिसाब से बढ़कर ₹17,280 तक हो सकती है. सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़े फैसले में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा कि आयोग 2026 तक बनने की संभावना है.              

ऐसा अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की घोषणा अगले साल की शुरुआत, संभवतः 2025 के केंद्रीय बजट में की जा सकती है.
ऐसा अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की घोषणा अगले साल की शुरुआत, संभवतः 2025 के केंद्रीय बजट में की जा सकती है.

8th Pay Commission Updates: जुलाई-दिसंबर अवधि के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद, अब लोगों को 8वें वेतन आयोग की घोषणा का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेसब्री से इंतजार है. लगभग हर 10 साल में नए वेतन आयोग की घोषणा करने की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है.

सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़े फैसले में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा करते हुए कहा कि आयोग 2026 तक बनने की संभावना है.

यह भी देखें: Economic Survey 2025 in Hindi: इकोनॉमिक सर्वे का पूरा लेखा-जोखा यहां पढ़ें, बजट से पहले क्यों होता है पेश, यह भी जानें

क्या है 8वां वेतन आयोग?

भारत सरकार द्वारा गठित वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और भत्तों को तय करता है. 8वां वेतन आयोग भी वेतन और पेंशन स्ट्रक्चर में संशोधन की सिफारिश करेगा, जिससे वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी होगी.

किन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ:

8वें वेतन आयोग से 49 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे. बात दें कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2025 में नए वेतन आयोग के गठन से सिफारिशें समय पर प्राप्त होंगी, जिससे 7वें वेतन आयोग के कार्यकाल समाप्त होने से पहले इन्हें लागू करना सुनिश्चित हो सकेगा.

बता दें कि समय पर नए वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू हो जाने से इसकी सिफारिशें समय पर मिल सकेंगी. इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उचित और समयबद्ध लाभ मिलेगा.

यह भी देखें:

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

बार-बार KYC कराने का झंझट होगा खत्म, बस एक बार बनवा लें CKYC कार्ड

Railways New Timetable: 1 जनवरी से बदल गया इन ट्रेनों का समय और नंबर, रेलवे ने जारी की लिस्ट

कब आयेगा 8वें वेतन आयोग!

8 vetan kab lagu hoga: 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि इसे 2026 तक लाया जा सकता है। यह केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में सुधार करेगा. बता दें कि पिछली बार 7वें वेतन आयोग को रिपोर्ट फाइनल करने में 18 महीने लगे थे, जिसे जनवरी 2016 से लागू किया गया था.

वेतन और पेंशन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद:

आगामी वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन की संभावना है, जो महंगाई और अन्य आर्थिक कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. 

कितना बढ़ सकता है वेतन: 

अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं, तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर लगभग ₹34,560 किए जाने की संभावना है. इसका मतलब है कि न्यूनतम वेतन में लगभग 92% की बढ़ोतरी हो सकती है. इसी तरह, पेंशनभोगियों के लिए न्यूनतम पेंशन भी बढ़कर ₹17,280 हो सकती है.

इस संशोधन के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर बड़ी राहत मिल सकती है.

पिछला वेतन आयोग कब हुआ था लागू:  

भारत में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन आयोग की संरचना के अनुसार उनका वेतन मिलता है. आरंभ करने के लिए, 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की स्थापना 28 फरवरी 2014 को भारत सरकार द्वारा की गई थी.

यह भी देखें:

 APAAR ID कार्ड कैसे बनवाएं? रजिस्ट्रेशन से लेकर डाउनलोड तक के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां देखें

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 1, 2025, 19:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News