This is an archived article last updated on Apr 18, 2025. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है विविधता का शहर, जानें

Last Updated: Apr 18, 2025, 15:38 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हम विविधता के शहर के रूप में भी जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में विविधता की भूमि
यूपी में विविधता की भूमि

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले के हम विविधता के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में कुल जिले और मंडल 

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मडंलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड शामिल है। इसके अतिरिक्त यहां हमें 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत देखने को मिलती हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

किस जिले को कहा जाता है विविधता का शहर

अब सवाल है कि यूपी के किस जिले को विविधता का शहर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यूपी के औरेया जिले को हम विविधता की भूमि या शहर के रूप में भी जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है विविधता का शहर 

औरेया को विविधता का शहर इसलिए कहा जाता है क्योंकि, यह प्राचीन काल से ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है। यहां विभिन्न संस्कृतियों और समुदाय के लोग रहते हैं। यहां भदौरी, पंजाबी, बंगाली और सिंधी भाषा बोली जाती है। यह शहर अपने पारंपरिक पहनावे साड़ी के लिए भी जाना जाता है।  \

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः दुनिया के 5 सबसे खतरनाक स्थानों की लिस्ट, यहां पढ़ें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 18, 2025, 15:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News