भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। हालांकि, कुछ ही समय में आधिकारिक रूप से यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी होने वाला है। जनसंख्या अधिक होने व अन्य कारणों की वजह से यहां समय-समय कई घटनाएं घटित होती रहती हैं।
ऐसे में सरकार की ओर से आपातकालीन सेवाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे किसी भी प्रकार के संकट में देश के नागिरकों तक जरूरी सेवाएं पहुंच सके। इन आपातकालीन सुविधाओं में पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवाएं, महिला सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।
112 - एकल आपातकालीन हेल्पलाइन
यह नंबर सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है, जिसमें पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड शामिल है। यह नंबर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है, जो कि पूरे देश में उपलब्ध है।
100 - पुलिस
इस नंबर का उपयोग पुलिस सहायता के लिए किया जाता है। यदि आपके के साथ किसी भी प्रकार का अपराध हुआ है, तो आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
101 - अग्निशमन सेवा
यदि अग्नि संबंधित किसी भी प्रकार की आपात स्थिति हो, तो इस नंबर पर संपर्क कर फायर ब्रिगेड की सहायता प्राप्त की जा सकती है।
102 - एंबुलेंस सेवा
यह नंबर एंबुलेंस सेवाओं के लिए है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, जैसे कि दुर्घटनाएं, हृदयाघात, आदि के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
108 - आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा
यह विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उपलब्ध है। यह नंबर चिकित्सा, अग्निशमन और पुलिस सहायता के लिए है।
1091 - महिला हेल्पलाइन
यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए है। यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न या अन्य किसी भी प्रकार के महिला संबंधित आपात स्थिति होती है, तो वह इस नंबर पर कॉल कर सहायता मांग सकती हैं।
1098 - बाल हेल्पलाइन
यह नंबर बच्चों की सहायता के लिए है। यदि कोई बच्चा किसी संकट में है, तो इस नंबर पर संपर्क कर सकता है।
181 - महिला हेल्पलाइन
यह महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर है, जो घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, और अन्य संकट स्थितियों में सहायता प्रदान करता है।
1090 - महिला पावर लाइन
यह सेवा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है, जिसका उपयोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जाता है। यह सेवा विशेष रूप से साइबर अपराधों के लिए है।
104 - स्वास्थ्य हेल्पलाइन
यह नंबर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी और परामर्श के लिए है। इस नंबर आप आप किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर जानकारी ले सकते हैं। इसमें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं।
1950 - निर्वाचन हेल्पलाइन
यह नंबर चुनाव आयोग द्वारा प्रदान किया गया है। इसका उपयोग चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के साथ-साथ जानकारी लेने के लिए किया जाता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के प्रमुख आपातकालीन नंबरों की सूची, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation