भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र पर सामान्य ज्ञान क्विज (सेट-2)

Nov 12, 2018, 14:23 IST

भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र से सम्बंधित आवश्यक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।

GK Quiz on Indian space Sector Set 2 HN
GK Quiz on Indian space Sector Set 2 HN

भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र से सम्बंधित आवश्यक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।

1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन चंद्रयान-1 के बारे में सही नहीं है?

A. इसकी शुरूआत अक्टूबर 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा की गई थी।

B. भारत  ने पीएसएलवी-XL रॉकेट का प्रयोग करते हुए इस अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था।

C. इस यान को 8 नवम्बर 2008  को सफलतापूर्वक  कक्षा में स्थापित किया गया था।

D. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 अगस्त,2003 को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस परियोजना की घोषणा की थी।

Ans: B

2. ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के बारे में कौन सा कथन सही है?

A. इसे भारत में स्वदेशी रूप से विकसित और संचालित किया गया था।

B. इसे रूस के सहयोग से विकसित किया गया था।

C. इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से विकसित किया गया था।

D. इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से विकसित किया गया था।

Ans: A

3. निम्नलिखित कथनों से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

A. एआरवीआई (ARVI)  पुणे के पास स्थित है।

B. चीन भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम में सबसे बड़ा भागीदार है।

C. भारत का पहला प्रयोगिक उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 था।

D.  भारत अन्य देशों के उपग्रहों को भी अन्तरिक्ष में स्थापित करता है।

Ans: B

4. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A. मास्टर कंट्रोल सुविधा (MCF), नैनीताल में स्थित है।

B. एस. एन. बोस राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान केन्द्र,  कोलकाता में स्थित है।

C. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, ओडिशा में स्थित है।

D. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज्म , मुंबई में स्थित है।

Ans: A

5. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन  आईआरएनएसएस के बारे में सहीं नहीं है?

A. आईआरएनएसएस श्रृंखला में भू-स्थिर गैर भू-स्थिर उपग्रह शामिल हैं।

B. अभी तक आईआरएनएसएस समूह के 5 उपग्रह प्रक्षेपित किए जा चुके हैं।

C. आईआरएनएसएस मानचित्रण और ट्रैकिंग सेवाएं प्रदान करेगा।

D. आईआरएनएसएस समूह के अब तक प्रक्षेपित सभी उपग्रहों का प्रक्षेपण पीएसएलवी-C30  प्रक्षेपण यान के द्वारा  सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)  से किया गया था।

Ans: D

जन्तुओं के उत्सर्जन तंत्र पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. आईआरएनएसएस-1E  भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) का पांचवा उपग्रह है। इसे किस प्रक्षेपण यान के द्वारा अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया था?

A. पीएसएलवी-C31

B. पीएसएलवी-C30

C. पीएसएलवी-C21

D. जीएसएलवी मार्क-3

Ans: A

7. चंद्रयान-1  क्या था ?

A. भू-अवलोकन उपग्रह

B. चंद्र मिशन

C. नेविगेशन उपग्रह

D. भू-स्थिर उपग्रह

Ans: B

8. अंतरिक्ष में कदम रखने वाला भारत का पहला व्यक्ति कौन था?

A. राजेश शर्मा

B. राकेश शर्मा

C. कल्पना चावला

D. सुनीता विलियम्स

Ans: B

9. भारत की आईआरएनएसएस श्रृंखला के तहत कुल कितने उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाना है ?

A. 5

B. 8

C. 7

D. 10

Ans: C

10. निम्न में से कौन सा कथन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में सहीं नहीं है?

A. भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट था।

B. महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है।

C. इसरो की स्थापना 1962 ई. में हुई थी।

D. इसरो भारत के अंतरिक्ष विभाग को रिपोर्ट करता है।

Ans:  C

लेंस और दर्पण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News