This is an archived article last updated on Nov 10, 2024. The information may be outdated.

भारत के पासपोर्ट पर कितने देशों की कर सकते हैं बिना वीजा यात्रा, यहां पढ़ें

Last Updated: Nov 10, 2024, 18:59 IST

दुनिया में जब भी विदेश यात्रा की बात होती है, तो इसमें सबसे पहले पासपोर्ट और वीजा का नाम आता है। हर देश का अपना पासपोर्ट होता है। वहीं, हर देश के पासपोर्ट के आधार पर अलग-अलग देशों के भ्रमण की अनुमति होती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के पासपोर्ट पर कितने देशों की यात्रा कर बिना वीजा के कर सकते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024

पासपोर्ट किसी व्यक्ति की पहचान को बनाने का आधिकारिक साधन है, जिसमें नाम, जन्म तिथि, लिंग और जन्म स्थान जैसी जानकारी शामिल होती है। साथ ही, पासपोर्ट धारक की राष्ट्रीयता को भी दर्शाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्त्वपूर्ण होता है।

वहीं, दुनिया में जब भी विदेश यात्रा की बात होती है, तो इसमें सबसे पहले पासपोर्ट और वीजा का नाम ही आता है। हर देश का अपना पासपोर्ट होता है। वहीं, हर देश के पासपोर्ट के आधार पर अलग-अलग देशों के भ्रमण की अनुमति होती है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के पासपोर्ट पर आप कितने देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं, यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाला देश कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह सिंगापुर देश है। Henley Passport Index 2024 में सिंगापुर को पहला स्थान मिला है। इस देश के लोग दुनिया के 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

यह बात हम सभी जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र में भी कुल 195 देश शामिल हैं।  ऐसे में सिंगापुर के लोग संयुक्त राष्ट्र में शामिल सभी देशों की यात्रा बिना वीजा कर सकते हैं। 

दुनिया का दूसरे सबसे ताकतवर पासपोर्ट

पासपोर्ट के मामले में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में दूसरे स्थान पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन का नाम आता है। इन देशों के लोग कुल 192 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। 

तीसरे पायदान पर आता है यह देश 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवर देश की बात करें, तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका है। अमेरिका के लोग कुल 186 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। 

कितने देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय 

अब सवाल है कि भारतीय कितने देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं, तो आपको बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत का स्थान 82वां है। भारतीय रैंकिंग के हिसाब से भारतीय यात्री  कुल 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं। 

क्या होता है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स

यह सूचकांक हेनले ग्लोबल मोबिलिटी रिपोर्ट (Henley Global Mobility Report) का एक अंश है, जिसे हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा जारी किया जाता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी पासपोर्टों की क्रमबद्ध रैंकिंग देता है। साथ ही, यह भी बताता है कि किसी एक विशेष देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकता है।

पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें








Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2024, 18:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News