हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी कौन-सी है, जानें
हरियाणा उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो कि न सिर्फ कृषि और खेल के लिए जाना जाता है, बल्कि यह अपनी संस्कृति और विविधता के लिए विख्यात है। आपने हरियाणा के अलग-अलग पर्यटन स्थलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं इसे अन्य देशों से अलग बनाती है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसमें यदि उत्तर भारत की बात करें, तो हमें अलग-अलग विविधता देखने को मिलती है।
वहीं, उत्तर भारत में हरियाणा की बात करें, तो यह राज्य खिलाड़ियों का राज्य है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे दिमाग में जब भी पहाड़ आते हैं, तो हम उत्तर भारत में ऊपर की ओर बढ़ते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में भी पहाड़ियां मौजूद हैं। इस कड़ी में हम हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी के बारे में जानेंगे।
हरियाणा का परिचय
हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर, 1966 को हुई थी, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। वर्तमान में यहां कुल 22 जिले हैं, जो कि 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह देश का 20वां सबसे बड़ा राज्य है।
वर्तमान में यह 91 विधानसभा सीटें, 10 लोकसभा सीट और 5 राज्यसभा सीटें हैं। राज्य में कुल 6 मंडल, 73 उपमंडल, 93 तहसील और 142 ब्लॉक, 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 6234 ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
हरियाणा में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह सिरसा जिला है, जबकि सबसे छोटा जिला फरीदाबाद जिला है।
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिले
हरियाणा के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला पूर्वी जिला यमुनानगर, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। आपको यह भी बता दें कि हरियाणा का सबसे साक्षर जिला गुरुग्राम है, जबकि सबसे कम साक्षर जिला नूंह है। हालांकि, बीते वर्षों में इन जिलों साक्षरता की दर और बढ़ी है। राज्य का गुरुग्राम जिला आधुनिक शहरों में शामिल है।
हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी
अब सवाल है कि हरियाणा की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि यह मोरनी हिल्स, जो कि राज्य के पंचकूला जिले में स्थित है।
कितनी ऊंची है पहाड़ी
अब सवाल है कि मोरनी हिल्स की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, तो आपको बता दें यह करोह चोटी है जिसकी कुल ऊंचाई 1514 मीटर है। यह यहां की प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐसे में कई पर्यटक यहां परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहुंचते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः ट्रेन का टिकट खोने या फटने पर क्या करें, यहां पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.