T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल IND vs NZ: ICC फाइनल में कब किसने मारी है बाजी? देखें पूरा रिकॉर्ड

Last Updated: Mar 8, 2026, 16:23 IST

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। इससे पहले ICC फाइनल में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 न्यूजीलैंड ने जीते, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल भारत ने अपने नाम किया। कुल मिलाकर ICC फाइनल में न्यूजीलैंड 2-1 से आगे है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल IND vs NZ: ICC फाइनल में कब किसने मारी है बाजी? देखें पूरा रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल IND vs NZ: ICC फाइनल में कब किसने मारी है बाजी? देखें पूरा रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज नरेद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे (IST) से शुरू होगा। इससे पहले ICC फाइनल में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 फाइनल और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 न्यूजीलैंड ने जीते, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल भारत ने अपने नाम किया। 

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो वहीं न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड पहली बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। दोनों टीमें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के ICC फाइनल में आमने-सामने आने वाली पहली टीमें बन गई हैं। 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के साथ इस प्रतिद्वंद्विता में सबसे छोटे फॉर्मेट का भी अध्याय जुड़ गया है। इससे पहले दोनों टीमें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल (2000 और 2025) में भिड़ चुकी हैं।

कब हुई थी पहली ICC नॉकआउट भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बड़ी ICC नॉकआउट भिड़ंत 15 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हुई थी। उस समय भारतीय टीम की कप्तानी सौरव गांगुली और न्यूजीलैंड की कमान स्टीफन फ्लेमिंग के हाथों में थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

गांगुली–तेंदुलकर की दमदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान सौरव गांगुली ने शानदार 117 रन बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 69 रन की अहम पारी खेली। इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 264/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।

क्रिस केर्न्स की यादगार पारी से न्यूजीलैंड की हुई थी जीत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड एक समय 132/5 पर मुश्किल में था। लेकिन क्रिस केर्न्स ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली और क्रिस हैरिस के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। न्यूजीलैंड ने दो गेंद शेष रहते 265 रन का लक्ष्य हासिल कर यादगार जीत दर्ज की। 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: भारत की वापसी

9 मार्च 2025 को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब जीता। 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच में तीन विकेट जल्दी गिरने से मैच रोमांचक हो गया। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की अहम पारी खेली। 

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) ने योगदान दिया, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी उपयोगी रन जोड़े। अंत में केएल राहुल 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रविंद्र जडेजा ने विजयी रन बनाकर भारत को खिताब दिलाया। यह भारत की चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड तीसरी जीत थी।

2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत

18–23 जून 2021 को साउथैम्प्टन में खेले गए पहले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केन विलियमसन और विराट कोहली आमने-सामने थे। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन (5/31) ने भारत की पहली पारी को 217 रन पर समेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड 249 रन पर आउट हुआ। दूसरी पारी में भारत 170 रन पर सिमट गया, जिसके बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला। केन विलियमसन (नाबाद 52) और रॉस टेलर (नाबाद 47) ने टीम को जीत दिलाकर न्यूजीलैंड को पहला ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब दिलाया।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 8, 2026, 16:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News