This is an archived article last updated on Sep 5, 2023. The information may be outdated.

Indian Railways: रेलवे की अनोखी सुविधा, एक टिकट पर 56 दिन तक कर सकते हैं यात्रा, जानें

Last Updated: Sep 5, 2023, 18:39 IST

Indian Railways:  भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा भी कही जाती है। रेलवे में साढ़े सात हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिनसे प्रतिदिन 13 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। भारतीय रेलवे दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और एशिया में इसका स्थान दूसरे पायदान पर है। रेलवे में जब भी हमें सफर करना होता है, तो हम टिकट खरीदते हैं और उसकी वैधता यात्रा के अगले दिन खत्म हो जाती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि रेलवे में आप एक टिकट पर 56 दिन तक यात्रा कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम भारतीय रेलवे की इस अनोखी सुविधा के बारे में जानेंगे। 

भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा भी कहा जाता है। वर्तमान में भारतीय रेलवे में साढ़े सात हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जिनसे प्रतिदिन 13 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इनके अलावा गुजरने वाली मालगाड़ियों की संख्या अलग है। 

 

पढ़ेंः Indian Railways: जानें कौन सी हैं भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

वहीं, पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर कर अपनी मंजिलों तक पहुंचते हैं। इन सभी आकंड़ों के साथ भारतीय रेलवे दुनिया में चौथा सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

आपने रेलवे की बहुत सी सुविधाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारतीय रेलवे की ओर से एक यह भी सुविधा है कि आप एक ही टिकट पर 56 दिनों तक यात्रा तक कर सकते हैं और इसके लिए आपको बार-बार टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम भारतीय रेलवे की इस सुविधा के बारे में जानेंगे। 

 

क्या है रेलवे की यह अनोखी सुविधा

भारतीय रेलवे की ओर से दी जाने वाली इस सुविधा को सर्कुलर सुविधा के नाम से जाना जाता है। इसके तहत अब रेलवे की ओर से नया परिवर्तन कर यात्रियों को बिना किसी रोक-टोक के 56 दिनों तक ट्रेन में सफर करने की अनुमति है। 

 

क्या होती है सर्कुलर यात्रा

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको रेलवे की ओर से एक कंफर्म टिकट खरीदना होता है। यह टिकट सर्कुलर यात्रा के लिए होनी चाहिए। इसके बाद आप 56 दिनों तक ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। 

 

पढ़ेंः Indian Railway: रेलवे Signal के पीछे क्यों होता है Cross का निशान, जानें

अब सवाल यह है कि आखिर इस सुविधा में 56 दिन की यात्रा किस प्रकार हो सकती है। उदाहरण के तौर पर मान लिजिए कि आपको जम्मू से अपनी यात्रा शुरू करनी है और आपको कन्याकुमारी तक जाना है।

वहीं, आप यह भी चाहते हैं कि इस रूट में पड़ने वाले विभिन्न राज्यों को भी घूम लें, तो ऐसे में आप इस यात्रा के बीच में ट्रेन से उतरकर घूम सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पहले से ही रेलवे को सूचित करना होगा, जिसके बाद बिना दोबारा टिकट खरीदे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 

 

कहां से मिलेगा टिकट

इस सुविधा के तहत टिकट आपको ऑनलाइन नहीं मिलेगा, बल्कि आपको रेलवे के नजदीकी केंद्र में पहुंचकर टिकट लेना होगा। इस दौरान आपको बताना होगा कि आप किस शहर से अपनी यात्रा शुरू करेंगे और बीच में किस शहर में उतरेंगे और फिर दोबारा से कब यात्रा को शुरू करेंगे।

यह पूरा ब्यौरा देने के बाद आपकी टिकट तैयार की जाएगी, जिसके तहत आप अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। 

 

पढ़ेंः  कौन-सी है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, जानें

 

पढ़ेंः Indian Railways: भारत में कहां है रेलवे का सबसे छोटा रूट, कितना लगता है किराया, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 5, 2023, 18:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News