Shubman Gill IPL Career: आईपीएल मैच में अपने इन रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं शुभमन गिल

Last Updated: Mar 27, 2026, 18:21 IST

IPL में शुभमन गिल अपनी धुआंधार पारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 के आईपीएल सीजन में दिया था। इस सीजन में उन्होंने 4 शतक लगाने के साथ कुल 890 रनों का एक बड़ा स्कोर रिकॉर्ड बनाया था। 

शुभमन गिल
शुभमन गिल

भारत मे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन 28 मार्च, 2026 से शुरू हो रहा है। इसमें Gujarat Titans(GT) की ओर से भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubman Gill) भी शामिल होंगे। गिल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएल में उन्होंने अपना करियर का सर्वेश्रेष्ठ 2023 के सीजन में दिया था, जिसमें उन्होंने 4 शतक लगाने के साथ 890 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में वह गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे और इसी वर्ष GT ने आईपीएल की ट्राफी उठाई थी।

ऐसे में इस सीजन से गिल की आईपीएल करियर में नई पहचान बनी थी। वर्तमान में वह गुजरात टाइटंस की ओर से ओपनर के तौर पर जाने जाते हैं। 

पहले KKR टीम का हिस्सा थे शुभमन गिल 

शुभमन गिल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) से की थी। उन्होंने 2020-21 में टीम के लिए उच्च स्कोर भी बनाया। हाालंकि, 2022 में उन्होंने केकेआर को अलविदा कह दिया।  

2022 में गुजरात टाइटंस(GT) में हुए शामिल

शुभमन गिल ने 2018 से 2022 तक केकेआर के लिए बल्लेबाजी की। इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए थे। 

2023 में दिया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

शुभमन गिल ने अपने आईपीएल करियर में सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में दिया था। उन्होंने इस वर्ष 890 रन बनाकर आईपीएल सीजन में अपना उच्च स्कोर बनाया था। उनके कुल स्कोर की बात करें, तो आईपीएल में उन्होंने 3866 रन बनाए हैं।  

2025 में दिया दूसरा सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन

शुभमन गिल ने साल 2025 में आईपीएल में अपना दूसरा सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया था। इस वर्ष उन्होंने कुल 15 मैचों में 650 रन बनाए थे। उनका उच्च स्कोर 93 रहा था। इसके साथ ही, उन्होंने 6 अर्धशतक, 62 चौके और 24 छक्के जड़े थे। गिल का एवरेज 50 और स्ट्राइक रेट 155.88 दर्ज किया गया था।

शुभमन गिल के IPL से जुड़े आंकड़ें

वर्ष 

मैच 

नाबाद 

रन 

उच्चतम स्कोर 

करियर

118

17

3866

129

2025

15

2

650

93*

2024

12

1

426

104

2023

17

2

890

129

2022

16

2

483

96

2021

17

0

478

57

2020

14

1

440

70*

2019

14

4

296

76

2018

13

5

203

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 27, 2026, 18:21 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News