IPL 2024 MI Players: मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक है. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियन्स इस सीजन एक नए कप्तान के साथ दिखेगी. इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियन्स के आईपीएल 2024 के सभी खिलाड़ियों के बारें में जानेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक है. पहले की तरह इस सीजन भी आईपीएल की 10 टीमें भाग ले रही है. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियन्स इस सीजन एक नए कप्तान के साथ दिखेगी.
हार्दिक पंड्या, जिनका करियर मुंबई इंडियन्स में शामिल होने के साथ शुरू हुआ था, गुजरात टाइटन्स में अपने दो बेहद सफल सीज़न बिताने के बाद वापस आ गए हैं. इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियन्स के आईपीएल 2024 के सभी खिलाड़ियों के बारें में जानेंगे.
साल 2020 में अपना आखिरी आईपीएल खिताब जीतने के बाद से, एमआई पिछले तीन सीज़न में से एक बार प्लेऑफ़ में पहुंचने में सफल रही है. साल 2022 सीज़न उनके इतिहास में सबसे खराब था और वे पहली बार 10-टीमों में अंतिम स्थान पर रहे थे.
यह भी देखें: IPL 2024: हिंदी हो या भोजपुरी इन चर्चित कमेंटेटरों के साथ आईपीएल का लें लुफ्त
IPL 2024 DC Players: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
मुंबई के पास पॉवर बैटिंग लाइन-अप:
मुंबई के पास रोहित, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, टिम डेविड और तिलक वर्मा की पावर-पैक बैटिंग लाइन-अप है. इस सेट-अप में पंड्या की क्या भूमिका है और एक फिनिशर के रूप में वह टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते है.
इसके अलावा, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी को भी अपनी टीम में शामिल किया है, जो निचले क्रम में बड़े हिट खेलने की क्षमता रखते है.
टॉप 5 खिलाड़ी जिन पर होंगी सबकी नजरें:
- सूर्यकुमार यादव
- जसप्रित बुमराह
- जेराल्ड कोएत्ज़ी
- ईशान किशन
- रोमारियो शेफर्ड
मुंबई फुल स्क्वॉड 2024:
मुंबई इंडियंस टीम 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है. हम उन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट कवर करेंगे जो इस वर्ष भाग लेंगे.
मुंबई इंडियंस ने चोटिल दिलशान मदुशंका के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है.
| खिलाड़ी | रोल |
| हार्दिक पंड्या (कप्तान) | ऑल राउंडर |
| रोहित शर्मा | बैटर |
| आकाश मधवाल | गेंदबाज |
| अंशुल कंबोज | ऑल राउंडर |
| अर्जुन तेंदुलकर | गेंदबाज |
| डेवाल्ड ब्रेविस | ऑल राउंडर |
| क्वेना मफाका | गेंदबाज |
| जेराल्ड कोएत्ज़ी | ऑल राउंडर |
| ईशान किशन | विकेट कीपर |
| ल्यूक वुड | गेंदबाज |
| जसप्रित बुमराह | गेंदबाज |
| कुमार कार्तिकेय | गेंदबाज |
| मोहम्मद नबी | ऑल राउंडर |
| नमन धीर | ऑल राउंडर |
| नेहल वढेरा | ऑल राउंडर |
| नुवान तुषारा | गेंदबाज |
| पीयूष चावला | गेंदबाज |
| रोमारियो शेफर्ड | ऑल राउंडर |
| शम्स मुलानी | ऑल राउंडर |
| शिवालिक शर्मा | ऑल राउंडर |
| श्रेयस गोपाल | गेंदबाज |
| सूर्यकुमार यादव | बैटर |
| तिलक वर्मा | बैटर |
| टिम डेविड | बैटर |
| विष्णु विनोद | विकेट कीपर |
मुंबई द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट:
मुंबई की टीम ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले अपने कई खिलाड़ियों को टीम में रिटेन कर लिया, जिसमें रोहित, सूर्या, ईशान, बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल है. रिटेन किये गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट आप नीचे देख सकते है.
| खिलाड़ी | रोल |
| रोहित शर्मा | बल्लेबाज |
| डेवाल्ड ब्रेविस | ऑल राउंडर |
| सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज |
| ईशान किशन | बल्लेबाज |
| एन.तिलक वर्मा | बल्लेबाज |
| टिम डेविड | बल्लेबाज |
| विष्णु विनोद | विकेट कीपर |
| अर्जुन तेंदुलकर | गेंदबाज |
| शम्स मुलानी | ऑल राउंडर |
| नेहल वढेरा | ऑल राउंडर |
| जसप्रित बुमरा | गेंदबाज |
| कुमार कार्तिकेय | गेंदबाज |
| पीयूष चावला | गेंदबाज |
| आकाश मधवाल | गेंदबाज |
| ल्यूक वुड | गेंदबाज |
| आकाश मधवाल | गेंदबाज |
बेहरेनडोर्फ की जगह वुड:
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को घायल ऑस्ट्रेलियाई जेसन बेहरेनडोर्फ के स्थान पर टीम में शामिल किया है.
यह भी देखें: DC IPL 2024 Match Schedule: दिल्ली कैपिटल्स के सभी मैचों का वेन्यू, डेट और टाइम यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.