This is an archived article last updated on May 26, 2024. The information may be outdated.

IPL 2024: हिंदी हो या भोजपुरी इन चर्चित कमेंटेटरों के साथ आईपीएल का लें लुफ्त

Last Updated: May 26, 2024, 09:54 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च को हुआ था. आईपीएल देखने का मज़ा अपनी लोकल भाषा में सबसे अधिक होता है. ऐसे में आईपीएल के प्रसारणकर्ताओं ने दिग्गज खिलाड़ियों सहित चर्चित कमेंटेटरों की लिस्ट जारी की है. सभी कमेंटेटरों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है. आईपीएल का आनंद भारत सहित दुनिया के सभी क्रिकेट प्रेमी ले रहे है.   

IPL 2024 कमेंटेटरों की पूरी लिस्ट
IPL 2024 कमेंटेटरों की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से ही हो गया है. इसमें पहले की तरह 10 आईपीएल टीमें भाग ले रही है. सीजन का पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया. वहीं आईपीएल 2024 के लिए मयंती लैंगर बिन्नी स्टार स्पोर्ट्स प्रस्तुतकर्ता है.   

आईपीएल देखने का मज़ा अपनी लोकल भाषा में सबसे अधिक होता है. ऐसे में आईपीएल के प्रसारणकर्ताओं ने दिग्गज खिलाड़ियों सहित चर्चित कमेंटेटरों की लिस्ट जारी की है. आईपीएल 2024 के ऑफिसियल टीवी प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में स्टार-स्टडेड कमेंट्री पैनल की लिस्ट जारी की है जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं. आईपीएल की कमेंट्री भोजपुरी सहित भारत में बोली जाने वाली कई प्रसिद्ध क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है.     

यह भी देखें:

IPL 2024 Live Streaming: मोबाइल या टीवी कहां और कैसे देखें आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट?

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल यहां देखें 

स्टार कमेंटेटरों की लिस्ट हुई जारी:

स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2024 से पहले 150 कमेंटेटरों की लिस्ट जारी की है जो 20 संयुक्त फ़ीड में प्रशंसकों को लाइव कमेंट्री प्रदान करेंगे. इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और इयान बिशप, इंग्लैंड के स्टुअर्ड ब्रॉड और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जैसे चर्चित चेहरें शामिल है.      

अंग्रेजी और हिंदी के अलावा, स्टार स्पोर्ट्स तमिल, कनाडा, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम और बंगाली में भी लाइव एक्शन प्रदान करेगा. जिसके लिए लोकल स्टार चेहरों को आईपीएल कमेंटेटरी के लिए आमंत्रित किया गया है.  

IPL 2024 कमेंटेटरों की पूरी लिस्ट: 

IPL 2024 के रोमांच का मज़ा पिछले कुछ सालों से और भी बढ़ गया है. हिंदी, इंग्लिश, सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी आईपीएल की कमेंटेटरी की जाएगी. इसमें मुख्य रूप से भोजपुरी, पंजाबी, मलयाली, कन्नड़, तेलगू, हरियाणवी आदि शामिल है.  

यह भी देखें:

IPL इतिहास में सबसे तेज़ 200 रन बनाने वाली 5 टीमें कौन-सी है?

Most Runs In IPL 2024: दिलचस्प हो गयी है ऑरेंज कैप की रेस, ये युवा बल्लेबाज रेस में है शामिल

 

स्टार स्पोर्ट्स के लिए आईपीएल 2024 में इंग्लिश कमेंट्री पैनल:

अंग्रेजी कवरेज वाले कमेंटेटरों की लिस्ट: 

  • सुनील गावस्कर
  • रवि शास्त्री
  • ब्रायन लारा
  • मैथ्यू हेडन
  • केविन पीटरसन
  • माइकल क्लार्क
  • संजय मांजरेकर
  • एरोन फिंच
  • इयान बिशप
  • निक नाइट
  • साइमन कैटिच
  • डैनी मॉरिसन
  • क्रिस मॉरिस
  • सैमुअल बद्री
  • केटी मार्टिन
  • ग्रीम स्वान
  • दीप दासगुप्ता
  • हर्षा भोगले
  • म्पुमेलेलो मबांगवा
  • अंजुम चोपड़ा
  • मुरली कार्तिक
  • डब्ल्यूवी रमन
  • नताली जर्मनोस
  • दारेन गंगा
  • मार्क हावर्ड
  • रोहन गावस्कर

नेशनल प्रेजेंटेटर:

  • मयंती लैंगर बिन्नी
  • जतिन सप्रू
  • तनय तिवारी
  • सुरेन सुंदरम
  • एरिन हॉलैंड
  • नशप्रीत कौर
  • स्वधा सिंह
  • साहिबा बाली
  • ओसियन शर्मा
  • पुरनहीर दासगुप्ता
  • वृजेश हिरजी
  • सिमरन कौर
  • रौनक कपूर
  • ग्रेस हेडन
  • सोमांश डंगवाल
  • धीरज जुनेजा

इंटरनेशनल लिस्ट:

  • स्टीव स्मिथ
  • स्टुअर्ट ब्रॉड
  • डेल स्टेन
  • जैक्स कैलिस
  • टॉम मूडी
  • पॉल कॉलिंगवुड

हिंदी कवरेज वाले कमेंटेटरों की लिस्ट: 

  • नवजोत सिंह सिद्धू
  • हरभजन सिंह
  • इरफ़ान पठान
  • अंबाती रायडू
  • रवि शास्त्री
  • सुनील गावस्कर
  • वरुण एरोन
  • मिताली राज
  • मोहम्मद कैफ
  • संजय मांजरेकर
  • इमरान ताहिर
  • वसीम जाफ़र
  • गुरकीरत मान
  • उन्मुक्त चंद
  • विवेक राज़दान
  • रजत भाटिया
  • दीप दासगुप्ता
  • रमन भनोट
  • पद्मजीत सहरावर
  • जतिन सप्रू

भोजपुरी कवरेज वाले कमेंटेटरों की लिस्ट: 

रवि किशन, मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ कुमार, विशाल आदित्य सिंह, शालिनी सिंह, सुमित कुमार, आशुतोष अमन.

क्षेत्रीय भाषाओं के कमेंटेटरों की लिस्ट: 

पंजाबी: सरनदीप सिंह, राहुल शर्मा, वीआरवी सिंह, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, चेतन शर्मा, सुनील तनेजा, गुरजीत सिंह, बलराज स्याल

हरियाणवी: वीरेंद्र सहवाग, मनविंदर बिसला, सोनू शर्मा, आरजे किसना, रविन कुंडू, प्रीति दहिया

मराठी: केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, किरण मोरे, सिद्धेश लाड, प्रसन्ना संत, चैतन्य संत, कुणाल दाते

गुजराती: अजय जड़ेजा, मनप्रीत जुनेजा, राकेश पटेल, भार्गव भट्ट, शेल्डन जैक्सन, अतुल बेडाडे, आरजे असीम

बंगाली: झूलन गोस्वामी, सुभोमोय दास, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार, संजीब मुखर्जी, सरदिंदु मुखर्जी, अनिंद्य सेनगुप्ता, देबी साहा

मलयालम: सचिन बेबी, रोहन प्रेम, रायफी गोमेज़, सोनी चेरुवथुर, मनु कृष्णन, वीए जगदीश, एमडी निधिश, अजू जॉन थॉमस, रेनू जोसेफ, बिनॉय

यह भी देखें:

IPL 2024 DC Players: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें  

IPL 2024 CSK Players: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 26, 2024, 09:54 IST

FAQs

  • आईपीएल में किस टीम के सबसे ज्यादा फैन है?
    +
    आईपीएल की हर टीम के फैन है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोअर्स चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के है.
  • आईपीएल में भोजपुरी में कमेन्ट्री कौन कर रहा है?
    +
    आईपीएल में भोजपुरी में कमेन्ट्री भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन के अतिरिक्त मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ कुमार, विशाल आदित्य सिंह, शालिनी सिंह, सुमित कुमार जैसे लोग कर रहे है.
  • मैं भोजपुरी आईपीएल कमेंट्री कहां देख सकता हूं?
    +
    आईपीएल 2024 का सीधा प्रसारण JioCinema ऐप पर फ्री में किया जा रहा है. प्ले स्टोर से जिओ सिनेमा ऐप फ्री में डाउनलोड करके आप भोजपुरी कमेंट्री वीडियो का आनंद ले सकते है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News