IPL 2024 Live Streaming: मोबाइल या टीवी कहां और कैसे देखें IPL Final 2024 का LIVE टेलीकास्ट?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से हो गया है. आईपीएल 2024 शेड्यूल के तहत, पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में खेला गया. भारत सहित दुनिया में कहां और कैसे आप आईपीएल के लाइव टेलीकास्ट का आनंद ले सकते है इसकी पूरी डिटेल्स नीचे दी गयी है. आईपीएल का फाइनल चेन्नई में KKR और SRH के बीच खेला जायेगा.
TATA IPL 2024 लाइव टेलीकास्ट चैनल लिस्ट: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से हो गया है. जहां आईपीएल की टीमें पूरे भारत में अपने निर्धारित स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेल रही है. आईपीएल का फाइनल चेन्नई में KKR और SRH के बीच खेला जायेगा.
IPL live kahana dekhen आईपीएल 2024 शेड्यूल के मुताबिक, पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में खेला गया.
गौरतलब है कि बीसीसीआई को आईपीएल 2023-27 के मीडिया राइट्स से 48,390 करोड़ रुपये (डिजिटल+टीवी) की कमाई हुई है. मीडिया राइट्स के पांच वर्षों में, कुल 410 मैच खेले जाएंगे, जहां बीसीसीआई प्रति मैच लगभग 118 करोड़ रुपये कमायेगा.
यह भी देखें:
IPL 2024 DC Players: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल यहां देखें
भारत में कहां देखें आईपीएल 2024 मैच?
Where to watch ipl 2024 on mobile टाटा आईपीएल 2024 को भारत में 12 भाषाओं में जियो सिनेमा (JioCinema) पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा, स्टार स्पोर्ट्स चैनलों के पास टीवी पर प्रसारण के अधिकार हैं.
स्टार नेटवर्क ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मैचों को टेलीविजन पर प्रसारित करने के अधिकार हासिल कर लिए हैं. फैन्स आईपीएल 2024 के मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में लाइव देख सकेंगे. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, मलयालम और कन्नड़ आदि शामिल है.
यह भी देखें:
आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्द्धशतक की पूरी लिस्ट यहां पढ़े
IPL 2024: आईपीएल में किसने फेंकी थी पहली गेंद, किसने लिया था पहला विकेट और किसने जड़ा था पहला छक्का
IPL 2024 live streaming app मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच :
क्रिकेट फैन्स JioCinema ऐप या वेबसाइट पर आईपीएल 2024 गेम्स को मुफ्त में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम का मज़ा उठा सकते है.
रिलायंस जियो ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह आईपीएल 2024 के पूरे सीजन को 4K रिज़ॉल्यूशन (अल्ट्राएचडी) में मुफ्त में स्ट्रीम करेगा. अगर आप जियो ग्राहक हैं तो आप जियो सिनेमा पर सभी मैच मुफ्त में देख पाएंगे.
आईपीएल 2024 लाइव टेलीकास्ट चैनल लिस्ट:
दुनिया भर के विभिन्न स्थानों के लिए आईपीएल 2024 लाइव टेलीकास्ट चैनल की लिस्ट डिटेल्स नीचे दी गयी है.
IPL 2024: टीवी चैनलों की लिस्ट | |
| रीजन | ब्रॉडकास्टर |
| भारत | स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा |
| यूनाइटेड किंगडम | DAZN, स्काई स्पोर्ट्स |
| संयुक्त राज्य अमेरिका | विलो टीवी |
| ऑस्ट्रेलिया | फॉक्स स्पोर्ट्स |
| मध्य पूर्व | टाइम्स इंटरनेट |
| दक्षिण अफ्रीका | सुपरस्पोर्ट |
| पाकिस्तान | यप्प टीवी |
| न्यूज़ीलैंड | स्काई स्पोर्ट |
| कैरेबियन | फ्लो स्पोर्ट्स (फ्लो स्पोर्ट्स 2) |
| कनाडा | विलो टीवी |
| बांग्लादेश | गाजी टीवी |
| अफ़ग़ानिस्तान | एरियाना टेलीविजन नेटवर्क |
| नेपाल | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
| श्रीलंका | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
| मालदीव | स्टार स्पोर्ट्स, यप्प टीवी |
| सिंगापुर | स्टारहब |
ब्रॉडकास्ट पार्टनर आईपीएल 2024:
स्टार स्पोर्ट्स (भारतीय उपमहाद्वीप)
फॉक्स स्पोर्ट्स (ऑस्ट्रेलिया)
स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट (यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड गणराज्य)
सुपरस्पोर्ट (दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा अफ्रीका)
टाइम्स इंटरनेट (यूएसए, कनाडा, मध्य पूर्व)
स्काई स्पोर्ट एनजेड (न्यूजीलैंड)
जियो सुपर (पाकिस्तान)
फ़्लो स्पोर्ट्स (कैरेबियन)
गाजी टीवी (बांग्लादेश)
रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान (अफगानिस्तान)
फॉक्स नेटवर्क्स ग्रुप (दक्षिण पूर्व एशिया)
यह भी देखें:
IPL 2024 CSK Players: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.