This is an archived article last updated on May 12, 2024. The information may be outdated.

Fastest 50s In IPL History: किसने जड़ा है आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ अर्द्धशतक? देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: May 12, 2024, 01:10 IST

इंडियन प्रीमियर लीग एक लोकप्रिय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो अपने रोमांच भरे मैचों के लिए जाना जाता है. इस आर्टिकल में हम साल 2008 से 2024 तक आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतकों के बारें में बताने जा रहे है. इस लिस्ट में T20 क्रिकेट के कई धाकड़ बल्लेबाज शामिल है जिनमें यशस्वी, सूर्यकुमार, पैट कमिंस, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी शामिल है.   

आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक (2008 - 2024)
आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक (2008 - 2024)

इंडियन प्रीमियर लीग एक लोकप्रिय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो अपने रोमांच भरे मैचों के लिए जाना जाता है. इस लीग में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी भाग लेते है. आईपीएल के हर सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बनते है. बल्ले से लेकर गेंद तक इसका रोमांच कभी कम नहीं होता है. 

आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई खिलाड़ी अर्धशतक और शतक से जुड़े नए रिकॉर्ड बनाते रहे है. इस आर्टिकल में हम 2008 से 2024 तक आईपीएल इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतकों के बारें में बताने जा रहे है. 

आईपीएल का यशस्वी अर्धशतक:

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्द्धशतक की बात करें तो यह रिकॉर्ड भारत के सलामी बल्लेबाज  यशस्वी जयसवाल के नाम है. जायसवाल ने अपार प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन महज 13 गेंदों पर सबसे तेज़ 50 रन बनाए.  

यह भी देखें:

IPL Points Table 2024: आईपीएल 2024 अपडेटेड पॉइंट टेबल यहां देखें

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल यहां देखें 

  आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक (2008 - 2024): हाइलाइट्स

  • राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है. उन्होंने 11 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया था.
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज 50 रन बनाया है. राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स (जिसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था) के खिलाफ 14 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी. 
  • अगले स्थान पर पैट कमिंस हैं, जो आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी के रूप में केएल राहुल के साथ बराबरी पर हैं. कमिंस ने साल 2022 आईपीएल में मुंबई के खिलाफ केकेआर के लिए खेलते हुए 14 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए थे.

IPL इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतक: 

IPL इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतक की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है, जिसे आप देख सकते है- 

खिलाड़ी कुल रन फिफ्टी के लिए खेलों गयी गेंद  बनाम  मैच की तारीख
यशस्वी जयसवाल (RR) 98* 13 KKR 11 मई 2023
केएल राहुल (पीबीकेएस) 51 14 DC 08 अप्रैल 2018
पैट कमिंस (KKR) 56 14 MI 06 अप्रैल 2022
युसूफ पठान (KKR) 72 15 SRH 24 मई 2014
निकोलस पूरन (LSG) 62 15 RCB 10 अप्रैल 2023
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (DC)
84
15
MI 27 अप्रैल 2024
जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (DC)
65
15
SRH
20 अप्रैल 2024
सुनील नरेन (KKR) 54 15 RCB 07 मई 2017
अभिषेक शर्मा (SRH) 63
16
MI 27 मार्च 2024
ट्रेविस हेड (SRH) 89*
16
LSG
08 मई 2024
ट्रेविस हेड (SRH)
89
16
DC
20 अप्रैल 2024
सुरेश रैना (CSK) 87 16 PBKS 30 मई 2014
ईशान किशन (MI) 51 21 SRH 08 अक्टूबर 2021
क्रिस गेल (RCB) 175* 17 PWI 23 अप्रैल 2013
हार्दिक पंड्या (MI) 91 17 KKR 28 अप्रैल 2019
कीरोन पोलार्ड (MI) 87 17 CSK 01 मई 2021
एडम गिलक्रिस्ट (DEC) 85 17 DC 22 मई 2009
क्रिस मॉरिस (DC) 82 17 GL 27 अप्रैल 2016
निकोलस पूरन (PBKS) 77 17 SRH 08 अक्टूबर 2020
ईशान किशन (MI) 62 17 KKR 09 मई 2018
कीरोन पोलार्ड (MI) 51 17 KKR 28 अप्रैल 2016
सुनील नरेन (KKR) 50 17 RCB 08 अप्रैल 2018
सूर्यकुमार यादव (MI)
52
17
RCB
11 अप्रैल 2024
फाफ डू प्लेसिस (RCB) 64
18
GT
04 मई 2024
पृथ्वी शॉ (DC) 82 18 KKR 29 अप्रैल 2021
ऋषभ पंत (DC) 78 18 MI 24 मार्च 2019
जोस बटलर (RR) 67 18 DC 02 मई 2018
अजिंक्य रहाणे (CSK) 61 19 MI 08 अप्रैल 2023
क्रिस लिन (KKR) 93 19 GL 07 अप्रैल 2017
संजू सैमसन (RR) 74 19 CSK 22 सितंबर 2020
केएल राहुल (PBKS) 71 19 CSK 05 मई 2019
हरभजन सिंह (MI) 64 19 PBKS 12 अप्रैल 2015
जेसन रॉय (KKR) 61 19 CSK 23 अप्रैल 2023
अजिंक्य रहाणे (CSK) 61 19 MI 9 अप्रैल 2023
ओवैस शाह (RR) 60 19 RCB 15 अप्रैल 2012
डेविड मिलर (PBKS) 51 19 RR 20 अप्रैल 2014
आंद्रे रसेल (KKR) 51 19 PBKS 09 मई 2015
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 12, 2024, 01:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News