This is an archived article last updated on Nov 1, 2023. The information may be outdated.

Karwa Chauth 2023 Chand Time Today: आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद, देखें

Last Updated: Nov 1, 2023, 19:50 IST

Karwa Chauth 2023 Moon Time:  देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस पर्व के दौरान सुहागिनें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अपनी पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं। इस बीच पर्व में भगवान गणेश और करवा माता का पूजन भी किया जाता है। अब सूरज ढलने के साथ ही चांद निकलने का समय करीब आ गया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको देश के प्रमुख शहरों में होने वाले चंद्रोदय के समय के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे सुहागिनें चांद को देखकर अपना उपवास खोल सकती हैं।  अब सूरज ढलने के साथ ही चांद निकलने का समय करीब आ गया है।

चांद निकलने का समय
चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2023 Moon Time: देशभर में 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस पर्व के दौरान सुहागिनें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अपनी पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखती हैं।

इस बीच पर्व में भगवान गणेश और करवा माता का पूजन भी किया जाता है। अब सूरज ढलने के साथ ही चांद निकलने का समय करीब आ गया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको देश के प्रमुख शहरों में होने वाले चंद्रोदय के समय के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे सुहागिनें चांद को देखकर अपना उपवास खोल सकती हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का अलग-अलग समय है। आपके शहर में कितने बजे चांद निकलेगा,  जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं।

 

Karwa Chauth 2023 Moon Time: करवा चौथ का मुहूर्त

करवा चौथ के दिन भगवान गणेश और माता करवा की पूजा-अर्चना की जाती है। करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर की रात 9ः30 बजे से शुरू हो रही है और 1 नवंबर की रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ऐसे में करवा चौथ का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक है।

 

Karwa Chauth 2023:  करवा चौथ व्रत का समय

करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागिनें पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि करवा चौथ का व्रत समय सुबह 6 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। क्योंकि, रात में 8 बजे के बाद चांद दिख जाएगा। हालांकि, हर शहर में चांद दिखने का अपना समय है। 

 

Karwa Chauth 2023: किस शहर में कितने बजे निकलेगा चांद 

 

लखनऊ - 8 बजकर 5 मिनट

गुरुग्राम - 8 बजकर 16 मिनट

नोएडा- 8 बजकर 14 मिनट
चेन्नई- 8 बजकर 43 मिनट

कोलकाता- 7 बजकर 46 मिनट

अलीगढ़- 8 बजकर 13 मिनट

आगरा- 8 बजकर 16 मिनट

नई दिल्ली- 8 बजकर 15 मिनट

पणजी- 9 बजकर 4 मिनट

पटना-7 बजकर 51 मिनट

चंडीगढ़- 8 बजकर 10 मिनट

हिमाचल प्रदेश- 8 बजकर 7 मिनट

मेरठ-8 बजकर 12 मिनट

पलवल-8 बजकर 9 मिनट

रेवाड़ी- 8 बजकर 19 मिनट

मोहाली - बजकर 7 मिनट

पानीपत- 8 बजकर 15 मिनट

सोनीपत- 8 बजकर 18 मिनट

जालंधर- 8 बजकर 13 मिनट

लुधियाना-8 बजकर 15 मिनट

 

Happy Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ जीवनसाथी को इस प्रकार दें शुभकामनाएं

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 1, 2023, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News