भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है, जानें
भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन हावड़ा है, जो कि पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां कुल 23 प्लेटफॉर्म और 23 रेलवे ट्रैक्स हैं, जिनसे प्रतिदिन 286 ट्रेनें गुजरती हैं। बड़ा स्टेशन होन के कारण यहां यात्रियों की संख्या भी अधिक है। यही वजह है कि यह रेलवे स्टेशन पश्चिम बंगाल का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। क्योंकि, प्रतिदिन करोड़ों यात्री रेलवे के माध्यम से अपनी मंजिल तक का सफर पूरा करते हैं। साथ ही, रेलवे के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में माल ढुलाई भी की जाती है, जिससे रेलवे को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है।
भारतीय रेलवे 67 हजार से अधिक किलोमीटर के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जबकि एशिया में इसका स्थान दूसरा है। वहीं, रेलवे द्वारा अपने नेटवर्क में लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिसमें नई रेलवे लाइन बिछाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों का निर्माण भी शामिल है।
आपने रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों और जंक्शन के बारे में पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होता है जंक्शन स्टेशन
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि रेलवे में जंक्शन स्टेशन क्या होता है। आपको बता दें कि किसी भी रेलवे स्टेशन को जंक्शन रेलवे स्टेशन तब कहा जाता है, जब वहां तीन या इससे अधिक दिशाओं से रेलवे लाइन आकर मिलती है या निकलती है।
इसे यदि सरल शब्दों में समझें, तो अलग-अलग दिशाओं से आने या जाने वाली रेलवे लाइन यदि एक ही स्टेशन पर मिले, तो उसे जंक्शन कहा जाता है। जंक्शन स्टेशन से अलग-अलग दिशाओं में ट्रेनों का संचालन होता है। इसके कुछ उदाहरण पर गौर करें, तो मथुरा जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और दिल्ली जंक्शन आदि है।
कौन-सा है सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत में सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन कौन-सा है, तो आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में स्थित हावड़ा जंक्शन सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन है।
ब्रिटिश समय में हुई थी स्थापना
हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन नया नहीं है, बल्कि यह ब्रिटिश समय का है। क्योंकि, जब भारत में अंग्रेजों ने पश्चिम बंगाल में राज करना शुरू किया, तो उन्होंने यहां अलग-अलग रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया। इस कड़ी में यहां हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया। बाद में इस जंक्शन से अलग-अलग दिशाओं से आने वाली रेलवे लाइन को जोड़ा गया।
कितना बड़ा है हावड़ा जंक्शन
हावड़ा जंक्शन बड़ा होने की वजह से यहां कुल 23 प्लेटफॉर्म हैं। वहीं, यहां कुल 23 रेलवे लाइन भी हैं, जो कि विभिन्न दिशाओं से यहां आकर मिलती हैं। इन रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन 286 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। यही वजह है कि हावड़ा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा जंक्शन स्टेशन है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.