This is an archived article last updated on May 6, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: May 6, 2024, 16:07 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ से अधिक दर्ज की गई थी। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अपने समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यही वजह है कि इस प्रदेश को और करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी प्रदेश का रूख करते हैं और इसकी विरासत व संस्कृति से रूबरू होते हैं। उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। प्रदेश की जनसंख्या 19 करोड़ से भी अधिक है। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा और बढ़ गया है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पढ़ेंः भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है, जानें

सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब साढ़े 16 फीसदी थी। हालांकि, साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 24 करोड़ को पार कर गया है।  इसमें भी सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला गाजियाबाद है, जिसके बाद वाराणसी शहर का नंबर आता है। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं। इसके अलावा यहां 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड, पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 351 तहसील हैं। 

सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला

अब सवाल है कि आखिर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह जिला ललितपुर जिला है। 

कितना है जनसंख्या घनत्व

यहां यह जानना भी जरूरी है कि आखिर इस जिले का कितना जनसंख्या घनत्व है, तो आपको बता दें कि ललितपुर जिले का जनसंख्या घनत्व 242 है, जबकि यहां का लिंगानुपत 917 है। 

यूरेनियम और तांबे के लिए है मशहूर

उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला अपने यहां मिलने वाले विभिन्न खनिजों के लिए जाना जाता है। यहां प्रमुख रूप से यूरेनियम और तांबे के भंडार मौजूद हैं। ऐसे में इस जिले को हम तांबे का जिला भी कहते हैं। आपको यह भी बता दें कि प्रदेश के ललितपुर जिले में सहरिया जनजाति निवास करती है, जो कि आपको उत्तर प्रदेश में किसी और जिले में बहुत ही मुश्किल से देखने को मिलेगी। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है चंबल का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 6, 2024, 16:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News