This is an archived article last updated on Nov 22, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का सबसे संपन्न जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Nov 22, 2023, 19:05 IST

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जिसकी साल 2011 में 16 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 जनसंख्या दर्ज की गई थी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में यहां की जनसंख्या 24 करोड़ तक पहुंच गई है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे संपन्न जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

उत्तर प्रदेश का संपन्न जिला
उत्तर प्रदेश का संपन्न जिला

उत्तर भारत में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 243,286 वर्ग किलोमीटर है।

इसके साथ ही यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 16 करोड़, 98 लाख, 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, साल 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन कोविड व अन्य कारणों की वजह से यह नहीं हो सकी।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 24 करोड़ पहुंच गई है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक संपन्न है और इसका कारण क्या है। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः लखनऊ से पहले ये जिले हुआ करते थे उत्तर प्रदेश की राजधानी, पढ़ें



उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे संपन्न है

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खिरी जिला है, जो कि नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे अधिक संपन्न है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला सबसे अधिक संपन्न जिला दर्ज किया गया है। यहां रहन वाले लोगों के पास सबसे अधिक सुविधाएं मौजूद हैं। 

 

क्यों है सबसे अधिक संपन्न जिला 

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का यह जिला ही सबसे अधिक संपन्न क्यों है, तो आपको बता दें कि इस वर्ष जारी की गई उत्तर प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद(GDP) रैंकिंग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश यह जिला टॉप पर है। इसके तहत यहां रहने वाले लोगों के पास अधिक आय और अधिक सुविधाएं मौजूद हैं। 

 

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे संपन्न जिला

उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे संपन्न जिले की बात करें, तो वह प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। लखनऊ एक ऐसा शहर है, जहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। भारत के इस शहर को नवाबों का शहर भी कहा जाता है। आर्थिक विकास के मंच पर इस शहर ने भी जगह बनाई है और यह संपन्न शहरों के श्रेणी में दूसरे पायदान पर है। 



उत्तर प्रदेश में संभागानुसार जीडीपी

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे संपन्न संभाग में आता है। यहा की कुल प्रतिशत 49.26 है।

 

संभाग

जीडीपी

प्रतिशत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश

9444347.69

49.26

पूर्वी उत्तर प्रदेश

537232.22

28.03

मध्य उत्तर प्रदेश

336304.16

17.54

बुंदेलखंड

99029.34

5.17

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 22, 2023, 18:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News