उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। यह राज्य अपने यहां के पर्यटन स्थलों से लेकर औद्योगिक क्रांति के लिए भी जाना जाता है। हर साल विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में यहां सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं और अपने साथ यहां की यादों को ले जाते हैं। भारत का यह राज्य देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने भी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे छोटा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। यह राज्य भौगोलिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसा भी कहा जाता है कि देश में राष्ट्रीय राजनीति उत्तर प्रदेश से ही गुजरकर आगे बढ़ती है।
वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश उद्योग क्षेत्र में अहम स्थान रखता है। यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम कारखानों से लेकर बड़े कारखानें हैं, जो देश के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में मदद कर रहे हैं।
वहीं, नेपाल की सीमा से जुड़ा यह राज्य भारत और नेपाल के रिश्तों के बीच अहम कड़ी है। जैसे कि हम जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस संबंध में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके सबसे उत्तर में सहारनपुर, सबसे पूर्व में बलिया, सबसे दक्षिण में सोनभद्र और सबसे पश्चिम में शामली जिला है। इसके साथ ही सोनभद्र एक ऐसा जिला है, जिसकी सीमा भारत के चार राज्यों से छूती है।
यह जिला मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ऐसा में भारत का यह इकलौता जिला है, जो 4 राज्यों से अपनी सीमा साझा करता है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है।
आपको यह भी बता दें कि भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भी उत्तर प्रदेश राज्य में ही है। ऐसे में यह राज्य कई मायनों में भारत में प्रमुख रूप से जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है
अब सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ जिला है।

क्यों है सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का हापुड़ जिला क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल केवल 660 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इसे सबसे छोटा जिला बनाता है।
जिले के बारे में परिचय
हापुड़ जिला उत्तर प्रदेश के सबसे नवीनतम जिलों में से एक है। इस जिले का गठन साल 2011 में 28 सितंबर को गाजियाबाद से अलग कर किया गया था। इस जिले की तहसील की बात करें, तो वे हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना है। इस जिले में कुल 272 ग्राम पंचायत और 352 गांव आते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.