उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, जानें
उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम भी लिया जाता है। राजनीतिक, आर्थिक और भौगोलिक रूप से यह महत्वपूर्ण राज्य है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। भारत का यह राज्य कृषि प्रधान राज्य है और अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर भारत में यदि प्रमुख राज्य की बात हो, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला भी राज्य है। ऐसे में राजनीतिक, भौगोलिक और आर्थिक रूप से इस राज्य का अधिक महत्व है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी देखने को मिल जाएंगे।
भारत का यह राज्य अपनी अनूठी परंपराएं और समृद्ध इतिहास के साथ-साथ सरस-संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसी बहुत-सी चीजें हैं, जो इस राज्य को विशेष बनाने का काम करती हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कितना बड़ा, जानें
सबसे अधिक जिले वाला राज्य
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां पर कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं। यहां के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी जिला है। वहीं, सबसे छोटा जिला भदोही जिला है। उत्तर प्रदेश का सबसे साक्षर जिला गौतम बुद्ध नगर है। इसके अलावा कानपुर, इटावा और गाज़ियाबाद भी प्रमुख रूप से साक्षरता दर वाले जिले हैं।
उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी
भारत के हर राज्य में भूमि का अलग-अलग स्तर देखने को मिल जाएगा। ऐसे में कुछ स्थान ढलान पर बने हुए हैं, तो कुछ स्थान ऊंचाई पर हैं। यही वजह है कि भारत के हर राज्य में आपको कोई न कोई चोटी मिल जाएगी।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य में भी एक ऊंची चोटी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी अमसोत चोटी के नाम से जानी जाती है। यह चोटी शिवालिक पहाड़ियों का एक हिस्सा बनाती है।
किस जिले में है सबसे ऊंची चोटी
अब आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में यह सबसे ऊंचा स्थान है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सबसे उत्तरी जिले यानि कि सहारनपुर में यह चोटी देखने को मिल जाएगी। दरअसल, यह चोटी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर के नजदीक है। यह एक प्रकार से पर्यटन स्थल भी है, जहां पर्यटक पहुंचते हैं।
कितनी ऊंची है चोटी
उत्तर प्रदेश की यह चोटी करीब 957 मीटर ऊंची है, जो कि 3140 फीट की ऊंचाई तक है। इस चोटी पर चढ़ना भी आसान नहीं है। हालांकि, साल 1931 में एक ब्रिटिश दल ने इस चोटी पर चढ़ाई की थी।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.