This is an archived article last updated on Nov 2, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले में है कौन-सा संस्थान, पढ़ें

Last Updated: Nov 2, 2023, 13:00 IST

उत्तर प्रदेश में बहुत-से संस्थान मौजूद हैं, जो कि राज्य व देश के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के बारे में पूछा जाता है। इस लेख के माध्यम से संस्थानों के बारे में जानकारी दी गई है।

यूपी के अनुसंधान संस्थान
यूपी के अनुसंधान संस्थान

उत्तर प्रदेश को बड़ा औद्योगिक राज्य नहीं माना जाता है, लेकिन इस राज्य में कई विशिष्ट शोध संस्थान हैं। जैसे; केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, कृषि अनुसंधान संस्थान, सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, और 'सेंट्रल फार्मास्युटिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट आदि।

उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से पूछा जाता है कि अमुक शोध संस्थान प्रदेश के किस जिले में स्थित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, तो यह लेख उनके लिए उपयोगी है।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘कपड़ों’ के लिए है मशहूर, जानें

 

 

यदि कोई देश या राज्य समग्र विकास का अनुभव करना चाहता है, तो उसे अनुसंधान और विकास गतिविधियों को अत्यधिक महत्व देना होगा। यदि अनुसंधान एवं विकास पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए, तो लक्षित समूह को सबसे सस्ती दर पर और आवश्यकता के अनुसार वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उत्तर प्रदेश को देश के अन्य राज्यों की तुलना में औद्योगिक रूप से पिछड़ा माना जाता है, लेकिन फिर भी राज्य में सूती कपड़ा मिलें, कांच बनाने की फैक्ट्रियां और चूड़ियां बनाने की फैक्ट्रियां हैं।

वर्तमान दौर में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है और यहां के औद्योगिक विकास ने रफ्तार पकड़ी है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों ने आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार देने में अपने सहयोग को बढ़ाया है।

राज्य में कुछ महत्वपूर्ण शोध संस्थानों के नाम और स्थान इस प्रकार हैं;

संख्या

जिला

अनुसंधान संस्थान का नाम

1.

गाज़ियाबाद

1.राष्ट्रीय जैवउर्वरक विकास केंद्र

 2.कपड़ा अनुसंधान संस्थान

2.

सहारनपुर

केंद्रीय पल्प और कागज अनुसंधान संस्थान

3.

लखनऊ

1.उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान संस्थान

 2.केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान

 3.भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान

 4. भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान

 5.बीरबल साहनी पुरावनस्पति अनुसंधान संस्थान

 6.राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान

 7.राष्ट्रीय मछली आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो

8. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान

4.

कानपुर

1.जे. के. कैंसर संस्थान

 2.केंद्रीय वस्त्र संस्थान

 3.भारतीय चमड़ा रंगाई एवं जूता संस्थान

 4.भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान

 5.राष्ट्रीय शर्करा अनुसंधान संस्थान

5.

ग्रेटर नोएडा

1.वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान

 2.राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रशासन अकादमी

 3.राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान

6.

मथुरा

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान

7.

बुलंदशहर

केंद्रीय कांच एवं चीनी मिट्टी अनुसंधान संस्थान

8.

मेरठ

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान

9.

बरेली

1.केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (इज़्ज़तनगर)

 2.भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (इज़्ज़तनगर)

10.

झांसी

भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान

11.

महोबा

पैन प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र

12.

प्रयागराज

1.केंद्रीय अंतर्देशीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान

 2.हरीश-चंद्र अनुसंधान संस्थान

13.

              वाराणसी

1. भारतीय हथकरघा तकनीकी संस्थान

 2.भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान

 3.भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान

14.

संत रविदास नगर

भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान

15.

रायबरेली

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान

16.

आगरा

केंद्रीय कुष्ठ रोग संस्थान

 

उत्तर प्रदेश में स्थित मुख्य शोध संस्थानों की उपरोक्त सूची प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में उम्मीदवारों को अनुसंधान संस्थान और उनके स्थान से मिलान करने के लिए कहा जाता है।

पढ़ेंः भारत के किस गांव को कहा जाता है IAS गांव, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 2, 2023, 13:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News