MS Dhoni का 7 का जादू: 7/7 को जन्मे धोनी की 7 सबसे यादगार पारियां
पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एमएस धोनी ने 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. विश्व विजेता कप्तान धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक तीन ICC टूर्नामेंट अपने नाम किये है. यहां हम धोनी की सात सबसे यादगार परियों की चर्चा करने जा रहे है.
पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एमएस धोनी ने 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. धोनी ने इस खास मौके को अपनी पत्नी साक्षी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कुछ करीबी दोस्तों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया. धोनी इस समय मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भाग लेने के लिए हैं.
पहले भी सलमान खान, महेंद्र सिंह धोनी और कई अन्य बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य संगीत समारोह में शिरकत की थी. दोस्तों, परिवार और सलमान खान के साथ केक काटने के बाद, धोनी को सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का सरप्राइज कॉल मिला. रुतुराज के साथ तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
विश्व विजेता कप्तान धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक तीन ICC टूर्नामेंट अपने नाम किये है. साल 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के विजयी छक्के को भला कौन भूल सकता है. यहां हम धोनी के करियर की 7 सबसे बेहतरीन पारी की चर्चा करने जा रहे है. भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में आईसीसी विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में महत्वपूर्ण जीत दिलाई, जिससे वह तीनों प्रतिष्ठित आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान बन गए.
यह भी देखें: Upcoming ICC Tournaments List: आ गयी साल 2025 से 2031 तक की ICC टूर्नामेंट की लिस्ट, कब और कहां आयोजन, देखें यहां
धोनी की 7 यादगार पारियां:
यहां हम धोनी की सात सबसे यादगार परियों की चर्चा करने जा रहे है-
भारत बनाम पाकिस्तान (2005) - 148*
साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में धोनी ने 148 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. यह उनकी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय पारी थी जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. मैच में भारत ने 58 रन से शानदार जीत हासिल की थी, धोनी 123 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 148 रन बनाकर नाबाद रहे थे.
भारत बनाम श्रीलंका (2005) - 183*
साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में धोनी ने 183* रनों की नाबाद पारी खेली थी. एमएस धोनी ने अपने पहले शतक के ठीक छह महीने बाद, 145 गेंदों पर नाबाद 183 रन की शानदार पारी खेलकर अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर हासिल किया. उनकी इस पारी ने भारत को शानदार जीत दिलाई.
यह भी देखें:
टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में कितनी है विंबलडन 2024 की पुरस्कार राशि? अंतर देख हो जायेंगे हैरान
91* बनाम श्रीलंका (ICC ODI विश्व कप 2011 फाइनल)
साल 2011 के विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने 91* रनों की नाबाद पारी खेली थी. उनकी इस पारी ने भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया था. फाइनल मैच में धोनी ने नुवान कुलशेखरा की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर विश्व कप की जीत पक्की की थी. उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया था.
| धोनी की 7 यादगार पारियां | ||
| मैच | रन | साल |
| भारत बनाम पाकिस्तान ODI | 113* | 2012 |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | 124 | 2009 |
| भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच | 224 | 2013 |
| भारत बनाम श्रीलंका | 183* | 2005 |
| भारत बनाम पाकिस्तान | 148* | 2005 |
| भारत बनाम श्रीलंका - कैरेबियन ट्राई-सीरीज फाइनल | 45* | 2013 |
| 91* बनाम श्रीलंका (ICC ODI विश्व कप फाइनल) | 91* | 2011 |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.