ईधन संकट के बीच, भारत के इस राज्य में मिला गैस का खजाना, जानें नाम और लोकेशन
राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत को प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिला है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने डांडेवाला गैस फील्ड की सानू फॉर्मेशन से पहली बार गैस प्रवाह हासिल किया। इस खोज को ऊर्जा संकट के बीच भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
राजस्थान में प्राकृतिक गैस का बड़ा रिज़र्व मिला है, जिसे दुनिया भर में जारी ऊर्जा संकट के बीच बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, इसे देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है. बता दें कि देश की बड़ी सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने डांडेवाला गैस फील्ड में प्राकृतिक गैस के नए भंडार का पता लगाया है।
रेगिस्तान से आई बड़ी ऊर्जा खबर
दुनिया भर में जारी ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान के जैसलमेर से भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने डांडेवाला गैस फील्ड में प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोजा है। इस खोज को देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
राजस्थान के किस क्षेत्र में मिली उपलब्धि
कंपनी ने डांडेवाला फील्ड की उथली “सानू फॉर्मेशन” से पहली बार सफल गैस फ्लो हासिल किया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक यहां से रोजाना करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन हो सकता है। खास बात यह है कि इस गैस में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम है, इसलिए इसे बेहतर और साफ ईंधन माना जा रहा है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने इस उपलब्धि को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह खोज देश की आयातित ईंधन पर निर्भरता घटाने में मदद करेगी और घरेलू उत्पादन को मजबूती देगी। उनके मुताबिक यह सफलता भारत के ऊर्जा सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को मिलेगा बल
यह उपलब्धि पीएम मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” विजन से भी जुड़ी मानी जा रही है। घरेलू गैस उत्पादन बढ़ने से देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी, साथ ही स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जैसलमेर बेसिन में आगे और बड़े ऊर्जा भंडार मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
राजस्थान बन रहा भारत का नया एनर्जी हब
पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान तेल और गैस सेक्टर का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। जैसलमेर समेत कई रेगिस्तानी क्षेत्रों में बड़े हाइड्रोकार्बन प्रोजेक्ट पहले से चल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑयल इंडिया की यह सफलता आने वाले समय में पश्चिमी राजस्थान में नई खोज और निवेश का रास्ता खोल सकती है। कंपनी के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मेहनत को भी इस उपलब्धि का बड़ा कारण माना जा रहा है।
यह खबर भारत के लिए क्यों है खास
भारत के लिए यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि जैसलमेर में मिली नई प्राकृतिक गैस खोज देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी। इससे आयातित ईंधन पर निर्भरता घटेगी, घरेलू गैस उत्पादन बढ़ेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.