भारत में किस नदी को कहा जाता है ‘मृत नदी', जानें नाम
भारत में आपने बहुत-सी नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत मे किस नदी को 'मृत नदी' भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत का भूगोल उठाकर देखें, तो हमें हर दिशा में नदियों का बहाव देखने को मिलता है। यहां उत्तर से दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक नदियों का प्रवाह होता है। हमारे देश में नदियां सिर्फ पीने के पानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका आर्थिक और धार्मिक महत्त्व भी है। यही वजह है कि भारत के घाटों पर हमें नदियों की आरती देखने को मिल जाएगी।
आपने देश में अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जिसे ‘मृत नदी' भी कहा जाता है। कौन-सी है यह नदी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस नदी को कहा जाता है ‘मृत नदी'
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस नदी को ‘मृत नदी' भी कहा जाता है। आपको बता दें कि घग्गर नदी को ‘मृत नदी' भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है ‘मृत नदी'
घग्गर नदी को मृत नदी कहने के पीछे अलग-अलग कारण हैं, जो कि इस प्रकार हैंः
राजस्थान के रेगिस्तान में विलीन होती है नदी
यदि हमें भूगोल उठाकर देखें, तो हमें नदियों का अंत बंगाल की खाड़ी या फिर अरब सागर में देखने को मिलता है। हालांकि, घग्गर नदी ऐसी नदी है, जो कि जमीन पर ही खत्म हो जाती है। यह नदी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रेगिस्तानी इलाके में रेतीले टीलों में जाकर समा जाती है। ऐसे में कहा जाता है कि यह नदी बहते-बहते मर जाती है। इस वजह से घग्गर नदी को मृत नदी कहा जाता है।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक शोध
वैज्ञानिक शोधों में यहां जमीन से नीचे पानी के प्रवाह के निशान मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि यहां कभी सरस्वती नदी भी बहती थी। हालांकि, भूकंप व अन्य कारणों की वजह से सतलुज और यमुना ने अपना रास्ता बदल लिया, जिससे मुख्य नदी सूख गई और घग्गर के रूप में यह छोटी नदी देखने को मिलती है।
कहां से निकलती है घग्गर नदी
घग्गर नदी का उद्गम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शिवालिक की पहाड़ियों से होता है। यहां से निकलने के बाद यह नदी हरियाणा में अंबाला, हिसार और पंजाब के पटियाला होते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रवेश करती है।
पाकिस्तान में इस नाम से जानी जाती है नदी
इस नदी का रिश्ता पाकिस्तान तक भी है। पहाड़ों पर जब भी तेज बारिश होती है, तो इसका बहाव बढ़ जाता है। ऐसे में यह नदी राजस्थान से आगे बढ़कर पाकिस्तान के बहावलपुर जिले तक पहुंच जाती है। पाकिस्तान में इस नदी को ‘हकरा नदी’ के नाम से जाना जाता है।
कालीबंगा का प्रमुख केंद्र
आपको बता दें कि दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख केंद्र कालीबंगा इस नदी के तट पर स्थित था। यहां खुदाई के दौरान बर्तन, चूड़ियां और अन्य सामान मिले हैं। इससे पता चलता है कि कभी इस नदी के किनारे बड़ा शहर बसा हुआ था। आपको बता दें कि राजस्थान में इस नदी को लोग ‘नट’ नदी कहते हैं, क्योंकि यह अचानक गायब हो जाती है।
पढ़ेंः किस नदी को मध्य प्रदेश की जीवनरेखा कहा जाता है, यह है नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.