This is an archived article last updated on Dec 2, 2023. The information may be outdated.

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग इतिहास के टॉप रेडर्स (Raiders) कौन है?

Last Updated: Dec 2, 2023, 17:08 IST

भारत में जब से  प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है तब से लोगों की रूचि इस खेल में और बढ़ गयी है. इस खेल में शारीरिक कौशल अधिक चपलता और बेहतर रणनीति की जरुरत पड़ती है. प्रो कबड्डी लीग का 10वां सीज़न 2 दिसंबर, 2023 को शुरू हो रहा है जो 21 फरवरी, 2024 तक चलेगा. इस आर्टिकल में हम प्रो कब्बड्डी इतिहास के रेडर (Top Raiders of Kabaddi) के बारे जानेंगे. 

प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर्स (2014 से 2024 तक)
प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर्स (2014 से 2024 तक)

Top 10 Kabaddi Raiders: भारत में कबड्डी का खेल काफी लोकप्रिय है. इस खेल में शारीरिक कौशल अधिक चपलता और बेहतर रणनीति की जरुरत पड़ती है. भारत में जब से  प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है तब से लोगों की रूचि इस खेल में और बढ़ गयी है. 

हाल के दिनों में कबड्डी एक नए अंदाज में खेला जाने लगा है.इसका आयोजन स्कूल और कॉलेज लेवल पर भी अधिक किया जाने लगा है. इस आर्टिकल में हम प्रो कब्बड्डी इतिहास के रेडर (Top Raiders of Kabaddi) के बारे जानेंगे. 

प्रो कबड्डी लीग का 10वां सीज़न 2 दिसंबर, 2023 को शुरू हो रहा है जो 21 फरवरी, 2024 तक चलेगा. इस आयोजन में सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले रेडर को सीज़न के 'टॉप रेडर' के खिताब से सम्मानित किया जाएगा. 

यह भी देखें: प्रो कबड्डी लीग के ऑल सीजन टॉप डिफेंडर की लिस्ट यहां देखें

प्रो कबड्डी लीग के टॉप रेडर्स (2014 से 2024 तक):

प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन की बात करें तो जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 296 रेड पॉइंट्स (Raid Points) के साथ सीजन के टॉप रेडर्स रहे थे. प्रो कबड्डी के आठवें सीजन में बेंगलुरु बुल्स के पवन सहरावत टॉप रेडर्स के रूप में उभरे थे उन्होंने 304 रेड पॉइंट्स बनाये थे.   

            

टॉप रेडर्स (2014 से 2024 तक)

सीजन 

वर्ष

रेडर्स का नाम 

रेड पॉइंट्स (Raid Points)

टीम

सीजन 10

2023-24

     

सीज़न 9

2022

अर्जुन देशवाल

296

जयपुर पिंक पैंथर्स

सीजन 8

2021-22

पवन सहरावत

304

बेंगलुरु बुल्स

सीजन 7

2019

पवन कुमार

346

बेंगलुरु बुल्स

सीजन 6

2018-19

पवन कुमार

271

बेंगलुरु बुल्स

सीजन 5

2017

प्रदीप नरवाल

369

पटना पाइरेट्स

सीज़न 4

2016 (जून)

राहुल चौधरी

146

तेलुगु टाइटंस

सीज़न 3

2016 (जनवरी)

प्रदीप नरवाल

116

पटना पाइरेट्स

सीज़न 2

2015

काशीलिंग अदाके

114

दबंग दिल्ली के.सी.

सीजन 1

2014

अनुप कुमार

155

यू मुंबा

सर्वकालिक टॉप रेडर्स:

 

 प्रो कब्बड्डी इतिहास के टॉप रेडर्स की बात करें तो उसमें सबसे ऊपर प्रदीप नरवाल का नाम आता है.  नरवाल एक पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं. नरवाल ने 2014 में पीकेएल में पदार्पण किया था और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टॉप रेडरों में से एक बन गए. उन्हें ‘दुबकी किंग’ (Dubki King) के नाम से भी जाना जाता है. ऑल टाइम बेस्ट रेडर्स की लिस्ट में मनिंदर सिंह का नाम आता है.   

 

सर्वकालिक टॉप रेडर्स की लिस्ट 

क्रम सं 

खिलाड़ी

रेड पॉइंट्स (Raid Points)

मैच

1.

प्रदीप नरवाल 

1568

153

2. 

मनिंदर सिंह

1231

122

3

राहुल चौधरी

1039

150

4

दीपक हुडा

1020

157

5. 

पवन सहरावत

987

105

6. 

नवीन कुमार

934

85

7

अजय ठाकुर

794

120

8. 

सचिन

781

106

9

विकास कंडोला

732

101

10

रोहित कुमार 

683

101

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 2, 2023, 17:08 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News