उत्तर प्रदेश के पांच सबसे छोटे मंडल कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का करीब 7.33 फीसदी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि अलग-अलग मंडल में आते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के 5 सबसे छोटे मंडल कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश अपने आंचल में सांस्कृतिक विविधता, समृद्ध इतिहास और अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है। भारत का यह राज्य एक तरफ कृषि प्रधान राज्य के रूप में भी जाना जाता है, वहीं दूसरी तरफ यहां यह कई धार्मिक नगरियों का राज्य भी है।
यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है, जो कि पूरे राज्य को देश-विदेश में ख्याति दिलाने में सहयोग करते हैं।
इस कड़ी में आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा होगा, जो कि अलग-अलग मंडलों में मौजूद हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के 5 सबसे छोटे मंडल कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। प्रदेश के कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं। इसके अतिरिक्त यहां 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 351 तहसील और 17 नगर निगम मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा और सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने मंडल हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश के कुल 75 जिले 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभाग में आते हैं। ये चार संभाग- पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। कुछ किताबों में हमें रूहेलखंड का भी जिक्र मिलता है, जिसमें बरेली जिला आता है।
उत्तर प्रदेश के पांच सबसे छोटे मंडल
उत्तर प्रदेश के 5 सबसे छोटे मंडल की बात करें, तो ये इस प्रकार हैंः
-सहारनपुर
-मिर्जापुर
-आजमगढ़
-बस्ती
-झांसी
इन पांच मंडलों में से प्रत्येक मंडल के हिस्से में केवल 3-3 जिले ही आते हैं। ऐसे में ये उत्तर प्रदेश के पांच सबसे छोटे मंडल हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले का शेर दरवाजे से है संबंध, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.