T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जायेगा अगला T20 वर्ल्ड कप? देखें होस्ट कंट्री और टीम

Last Updated: Mar 13, 2026, 11:01 IST

ICC Men's T20 World Cup 2028: अगला T20 वर्ल्ड कप 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2028 तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगे, जहां कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका समेत 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी स्थान क्षेत्रीय क्वालीफायर से तय होंगे।  

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जायेगा अगला T20 वर्ल्ड कप? देखें होस्ट कंट्री और टीम
T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जायेगा अगला T20 वर्ल्ड कप? देखें होस्ट कंट्री और टीम

T20 World Cup 2028 Host Country: साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के साथ इस टूर्नामेंट का एक चैप्टर खत्म हुआ, वहीं अगली कड़ी की तैयारी भी शुरू हो गई है। अगला ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2028 तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड करेंगे। यह टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संभावित मैदान

ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 2022 में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम प्रमुख वेन्यू हो सकते हैं। वहीं न्यूजीलैंड में ऑकलैंड का ईडन पार्क, वेलिंगटन का स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल मैचों की मेजबानी कर सकते हैं। टूर्नामेंट के वेन्यू की अंतिम सूची अभी तय की जा रही है। 

20 टीमों का टूर्नामेंट फॉर्मेट

आईसीसी 2028 में भी वही 20 टीमों वाला फॉर्मेट जारी रखेगा, जो 2024 से लागू किया गया था। शुरुआती दौर में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें हर ग्रुप में पांच-पांच टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष टीमें सुपर-8 चरण में पहुंचेंगी और इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए चैंपियन का फैसला होगा।

अब तक किन टीमों ने किया क्वालीफाई

साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों ने 2028 टूर्नामेंट के लिए जगह पक्की कर ली है। मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। इनके अलावा भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे को भी जगह मिल गई है। वहीं आईसीसी टी20आई रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड ने भी टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है।

बाकी टीमों के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता

साल 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी आठ स्थान खाली हैं, जिनका फैसला क्षेत्रीय क्वालीफायर टूर्नामेंट से होगा। ये क्वालीफिकेशन मुकाबले 2026 के मध्य से शुरू होंगे, जिनमें अलग-अलग क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों में सब-रीजनल क्वालीफायर भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को भी मुख्य टूर्नामेंट तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

T20 वर्ल्ड कप विनर्स लिस्ट: किस साल किस टीम ने जीता ICC T20 World Cup टाइटल? यहां देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 11:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News