CSK Players List 2025: रविन्द्र-रचिन-रविचंद्रन की घातक तिकड़ी को मिला नूर का साथ, यहां देखें CSK की नई टीम
IPL 2025 CSK Players: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मेगा ऑक्शन में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया. नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन और रचिन रविन्द्र जैसे सितारे टीम का हिस्सा बने, वहीं रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भी चर्चा में रही. मेगा ऑक्शन 2025 में CSK ने अपनी सबसे बड़ी डील में अफ़ग़ानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद को टीम में शामिल किया. CSK के रिटेन और मेगा ऑक्शन 2025 के तहत टीम में शामिल किये गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट आप यहां देख सकते है.
CSK Team 2025 Players List: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में संतुलित टीम बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. जहां टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया तो वहीं कई नए खिलाड़ियों को जोड़कर अपनी टीम को और मजबूत किया है.
बता दें कि ऑक्शन के दौरान चेन्नई के मैनेजमेंट ने रचिन रवींद्र को RTM के तहत अपनी टीम में शामिल किया तो वहीं विजय शंकर को भी अपने स्क्वाड में शामिल किया है, आप यहां CSK द्वारा ख़रीदे और टीम द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देख सकते है. ऑक्शन 2025 में CSK ने अपनी सबसे बड़ी डील के तहत अफ़ग़ानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद को टीम में शामिल किया.
यह भी देखें:
IPL 2025 MI Players: मुंबई इंडियंस ने तैयार की यह आक्रामक टीम, बुमराह संग दिखेगी यह धाकड़ तिकड़ी
Most Expensive IPL Buys: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें सभी के नाम
IPL Auction 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर उड़ाया कितना पैसा, टीम-वाइज पूरी लिस्ट यहां देखें
CSK टॉप बायर्स:
- नूर अहमद (₹10 करोड़) और रविचंद्रन अश्विन (₹9.75 करोड़) ने नीलामी में CSK की ओर से टॉप बोली में ख़रीदे गए, जो CSK की स्पिन पार्ट को मजबूती देंगे.
- CSK ने अपने मिडिल ऑर्डर और ऑलराउंड विकल्प को भी मजबूत किया है, जिसमें राहुल त्रिपाठी (₹3.40 करोड़) और सैम करन (₹2.40 करोड़) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
CSK की फुल स्क्वाड (IPL 2025):
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के रिटेन द्वारा और मेगा ऑक्शन के तहत टीम में शामिल किये गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट आप यहां देख सकते है-
रिटेन किए गए खिलाड़ी:
CSK ने दिग्गज एमएस धोनी को कम कीमत पर रिटेन कर टीम ने उनके नेतृत्व कौशल पर भरोसा दिखाया. यहां आप रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते है-
| खिलाड़ी | कीमत (₹) | रोल |
| ऋतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ | बल्लेबाज |
| रवींद्र जडेजा | 18 करोड़ | ऑलराउंडर |
| मथीसा पथिराना | 13 करोड़ | गेंदबाज |
| शिवम दुबे | 12 करोड़ | ऑलराउंडर |
| एमएस धोनी | 4 करोड़ | कप्तान (अनकैप्ड) |
IPL 2025 Mega Auction: किन धाकड़ खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
ऑक्शन में खरीदे गए नए खिलाड़ी:
मेगा ऑक्शन के पहले दिन CSK की टीम ने सात खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. जिनमें डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी शामिल है.
| क्र.सं. | खिलाड़ी | बेस प्राइस (₹) | सोल्ड प्राइस (₹) | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | नूर अहमद | ₹2 करोड़ | ₹10 करोड़ | कैप्ड |
| 2 | रविचंद्रन अश्विन | ₹2 करोड़ | ₹9.75 करोड़ | कैप्ड |
| 3 | डेवोन कॉनवे | ₹2 करोड़ | ₹6.25 करोड़ | कैप्ड |
| 4 | सैयद खलील अहमद | ₹2 करोड़ | ₹4.80 करोड़ | कैप्ड |
| 5 | रचिन रविंद्र | ₹1.50 करोड़ | ₹4 करोड़ | कैप्ड |
| 6 | अंशुल कम्बोज | ₹30 लाख | ₹3.40 करोड़ | अनकैप्ड |
| 7 | राहुल त्रिपाठी | ₹75 लाख | ₹3.40 करोड़ | कैप्ड |
| 8 | सैम करन | ₹2 करोड़ | ₹2.40 करोड़ | कैप्ड |
| 9 | गुरजपनीत सिंह | ₹30 लाख | ₹2.20 करोड़ | अनकैप्ड |
| 10 | नाथन एलिस | ₹1.25 करोड़ | ₹2 करोड़ | कैप्ड |
| 11 | दीपक हुड्डा | ₹75 लाख | ₹1.70 करोड़ | कैप्ड |
| 12 | जेमी ओवर्टन | ₹1.50 करोड़ | ₹1.50 करोड़ | कैप्ड |
| 13 | विजय शंकर | ₹30 लाख | ₹1.20 करोड़ | अनकैप्ड |
| 14 | वंश बेदी | ₹30 लाख | ₹55 लाख | अनकैप्ड |
| 15 | आंद्रे सिद्धार्थ | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 16 | श्रेयस गोपाल | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 17 | रामकृष्ण घोष | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 18 | कमलेश नागरकोटी | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 19 | मुकेश चौधरी | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 20 | शैक रशीद | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
किसके हाथ में है टीम की कप्तानी:
आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गायकवाड़ हैं. वह टीम का नेतृत्व करेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य एमएस धोनी की प्रतिष्ठित कप्तानी के बाद टूर्नामेंट में अपनी विरासत को जारी रखना है. सीएसके ने इस सीजन के लिए धोनी सहित प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है.
इस नई रणनीति के साथ, CSK आईपीएल 2025 में एक संतुलित और प्रतिस्पर्धी टीम के रूप में मैदान में उतरने के लिए तैयार है। टीम ने अनुभव और युवा प्रतिभा का सही मिश्रण दिख रहा है.
यह भी देखें:
IPL 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, और किसने उड़ाये सर्वाधिक पैसे? देखें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.