This is an archived article last updated on Nov 28, 2024. The information may be outdated.

Most Expensive IPL Buys: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें सभी के नाम

Last Updated: Nov 28, 2024, 12:17 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हाई-स्टेक बिडिंग बेटल बन गया है, जहां फ्रेंचाइजी टॉप क्रिक्केटर्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहते है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन वर्तमान में जेद्दा, सऊदी अरब में हो रही है, यहां नीलामी के पहले दिन के लेटेस्ट लाइव अपडेट दिए जा रहे है, जिसे आप देख सकते है. बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है.        

Most Expensive IPL Buys: बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है.
Most Expensive IPL Buys: बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हाई-स्टेक बिडिंग बेटल बन गया है, जहां फ्रेंचाइजी टॉप क्रिक्केटर्स को अपनी टीम में शामिल करना चाहते है. आईपीएल में पिछले कुछ वर्षों में कुछ आश्चर्यजनक बोलियाँ देखी गई हैं, जिनमें कुछ खिलाड़ियों की रिकॉर्ड-तोड़ कीमतें भी शामिल हैं.

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन वर्तमान में जेद्दा, सऊदी अरब में हो रही है, यहां नीलामी के पहले दिन के लेटेस्ट लाइव अपडेट दिए जा रहे है, जिसे आप देख सकते है.

यह भी देखें:

IPL Auction 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर उड़ाया कितना पैसा, टीम-वाइज पूरी लिस्ट यहां देखें

IPL 2025 Auction Top Buys: सर्वाधिक बोली लगाकर किस टीम ने किसे ख़रीदा, टीमों की टॉप डील यहां देखें

RCB Team 2025 Players List, Price: Check Complete Royal Challengers Bengaluru Squad and Overview

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में आ गए हैं, सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने उन्हें ₹27 करोड़ में साइन किया. इस शानदार बोली ने श्रेयस अय्यर द्वारा कुछ ही समय पहले बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें पंजाब किंग्स ने ₹26.75 करोड़ में ख़रीदा है.

यहां आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी खरीदारी की चर्चा करने जा रहे है, जिसमें खिलाड़ियों के नाम, उनकी संबंधित टीमों, नीलामी की कीमतों के बारें में विस्तार से बताया गया है.

हाईलाइट्स: 

  • ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है.
  • साल 2024 में मिचेल स्टार्क की ₹24.75 करोड़ की रिकॉर्ड बोली ने पिछले सभी रिकॉर्ड को पार कर लिया, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए.
  • पैट कमिंस ने भी उसी नीलामी में ₹20.50 करोड़ की कीमत के साथ सुर्खियां बटोरीं. सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ियों को भी अपनी हरफनमौला क्षमताओं के कारण अच्छी खासी रकम मिल रही है.

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी:

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी मिशेल स्टार्क बने थे, जिन्हें 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब यह रिकॉर्ड पंत के पास है. इससे पहले सैम करन (2023, 18.5 करोड़), क्रिस मॉरिस (2021, 16.25 करोड़) और युवराज सिंह (2015, 16 करोड़) जैसे खिलाड़ी शीर्ष पर थे. हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं. 

वर्ष

खिलाड़ी का नाम

टीम

कीमत (₹ करोड़)

2025

ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

27 करोड़

2024

मिशेल स्टार्क

कोलकाता नाइट राइडर्स

24.75 करोड़

2023

सैम करन

पंजाब किंग्स

18.5 करोड़

2022

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस

15.25 करोड़

2021

क्रिस मॉरिस

राजस्थान रॉयल्स

16.25 करोड़

2020

पैट कमिंस

कोलकाता नाइट राइडर्स

15.5 करोड़

2019

जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स

8.4 करोड़

2019

वरुण चक्रवर्ती

किंग्स XI पंजाब

8.4 करोड़

2018

बेन स्टोक्स

राजस्थान रॉयल्स

12.5 करोड़

2017

बेन स्टोक्स

राइजिंग पुणे सुपरजायंट

14.5 करोड़

2016

शेन वॉटसन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

9.5 करोड़

2015

युवराज सिंह

दिल्ली डेयरडेविल्स

16 करोड़

2014

युवराज सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

14 करोड़

2013

ग्लेन मैक्सवेल

मुंबई इंडियंस

1 करोड़

2012

रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स

2 करोड़

2011

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स

2.4 करोड़

2010

कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस

$750k (तब की विनिमय दर पर)

2010

शेन बॉन्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स

$750k (तब की विनिमय दर पर)

2009

एंड्रयू फ्लिंटॉफ

चेन्नई सुपर किंग्स

$1.55 मिलियन

2009

केविन पीटरसन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

$1.55 मिलियन

2008

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

$1.5 मिलियन

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 28, 2024, 12:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News