This is an archived article last updated on Nov 6, 2024. The information may be outdated.

IPL 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन, और किसने उड़ाये सर्वाधिक पैसे? देखें यहां

Last Updated: Nov 6, 2024, 14:26 IST

आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है. बता दें कि टी20 लीग की रिटेंशन विंडो 31 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गयी थी, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी लाइनअप को अंतिम रूप दिया है. अब सभी टीमें ऑक्शन के जरिए अपने बचे हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की ओर देख रही है. अब सभी की नजरें इस महीने के अंत में रियाद में होने वाले मेगा ऑक्शन पर हैं.  

आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है.
आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है.

आईपीएल 2025 के सीजन के लिए सभी दस फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें कुछ बड़े सरप्राइज करने वाले फैसले देखने को मिले है. टीमें उन खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं जो आगामी सीजन में उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. अब सभी की नजरें इस महीने के अंत में रियाद में होने वाले मेगा ऑक्शन पर हैं.

बता दें कि टी20 लीग की रिटेंशन विंडो 31 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गयी थी, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी लाइनअप को अंतिम रूप दिया है. अब सभी टीमें ऑक्शन के जरिए अपने बचे हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की ओर देख रही है.

यह भी देखें: आईपीएल में किन खिलाड़ियों को ₹20 करोड़ से अधिक में किया गया है रिटेन? जानें नाम

कुल 46 खिलाड़ियों का रिटेंशन:

टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें से 36 भारतीय खिलाड़ी हैं. इन भारतीय खिलाड़ियों में 10 अनकैप्ड स्टार्स शामिल हैं. फ्रेंचाइजियों ने इन रिटेन्ड खिलाड़ियों पर कुल ₹558.5 करोड़ का निवेश किया है.

किस टीम ने उड़ाये सर्वाधिक पैसे?

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने सबसे अधिक ₹79 करोड़ खर्च किए हैं. इसके बाद मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹75 करोड़ खर्च किए. इन फ्रेंचाइजियों ने अपनी कोर टीम को मजबूत करने के लिए बड़े दाव खेलें हैं, जिससे वे आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. 

किस टीम ने किसे किया रिटेन: 

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी आईपीएल टीमों द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है-  

टीम

रिटेन किए गए खिलाड़ी

खिलाड़ी की कीमत

चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़

₹18 करोड़

मथीशा पथिराना

₹13 करोड़

शिवम दुबे

₹12 करोड़

रवींद्र जडेजा

₹18 करोड़

एमएस धोनी

₹4 करोड़

मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह

₹18 करोड़

सूर्यकुमार यादव

₹16.35 करोड़

हार्दिक पांड्या

₹16.35 करोड़

रोहित शर्मा

₹16.3 करोड़

तिलक वर्मा

₹8 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

 

विराट कोहली

₹21 करोड़

रजत पाटीदार

₹11 करोड़

यश दयाल

₹5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल

₹16.5 करोड़

कुलदीप यादव

₹13.25 करोड़

ट्रिस्टन स्टब्स

₹10 करोड़

अभिषेक पोरेल

₹4 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

रिंकू सिंह

₹13 करोड़

वरुण चक्रवर्ती

₹12 करोड़

सुनील नारायण

₹12 करोड़

आंद्रे रसेल

₹12 करोड़

हर्षित राणा

₹4 करोड़

रामनदीप सिंह

₹4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस

₹18 करोड़

अभिषेक शर्मा

₹14 करोड़

नीतीश रेड्डी

₹6 करोड़

हेनरिक क्लासेन

₹23 करोड़

ट्रैविस हेड

₹14 करोड़

गुजरात टाइटंस

राशिद खान

₹18 करोड़

शुभमन गिल

₹16.5 करोड़

साई सुदर्शन

₹8.5 करोड़

राहुल तेवतिया

₹4 करोड़

शाहरुख खान

₹4 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स

निकोलस पूरन

₹21 करोड़

रवि बिश्नोई

₹11 करोड़

मयंक यादव

₹11 करोड़

मोहसिन खान

₹4 करोड़

आयुष बडोनी

₹4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन

₹18 करोड़

यशस्वी जायसवाल

₹18 करोड़

रियान पराग

₹14 करोड़

ध्रुव जुरेल

₹14 करोड़

शिमरोन हेटमायर

₹11 करोड़

संदीप शर्मा

₹4 करोड़

पंजाब किंग्स

शशांक सिंह

₹5.5 करोड़

IPL 2025: टीम स्क्वॉड साइज, सैलरी कैप:

आईपीएल 2025 से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है, इसके बाद हर टीम का क्या लेखा-जोखा है आप यहां विस्तार से देख सकते है- 

टीम 

खिलाड़ियों की संख्या

विदेशी प्लेयर 

अनकैप्ड प्लेयर 

RTM (राइट टू मैच)

कुल खर्च (रु.)

उपलब्ध सैलरी कैप (रु.)

उपलब्ध स्लॉट्स

विदेशी स्लॉट्स

CSK

5

1

1

1

65

55

20

7

DC

4

1

1

2

47

73

21

7

GT

5

1

2

1

51

69

20

7

KKR

6

2

2

0

69

51

19

6

LSG

5

1

2

1

51

69

20

7

MI

5

0

0

1

75

45

20

8

PBKS

2

0

2

4

9.5

110.5

23

8

RCB

3

0

1

3

37

83

22

8

RR

6

1

1

0

79

41

19

7

SRH

5

3

0

1

75

45

20

5

क्या है रिटेंशन की सीमा:

इस सीजन के लिए टीमों को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, जिसमें अधिकतम पांच अंतरराष्ट्रीय और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. प्रत्येक टीम को अपनी 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड बनाने के लिए मेगा ऑक्शन में ₹120 करोड़ का कुल सैलरी कैप दिया गया है.

यह भी देखें:

IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम

IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 6, 2024, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News