This is an archived article last updated on May 26, 2024. The information may be outdated.

IPL 2024 KKR Players: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों की Updated लिस्ट यहां देखें

Last Updated: May 26, 2024, 09:32 IST

आईपीएल दुनिया की सबसे वैल्युएबल क्रिकेट लीग में से एक है. आईपीएल की सभी टीमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोडनें में लगी रहती है. इसी कड़ी में कोलकाता की टीम ने आईपीएल की सबसे बड़ी ऑक्शन डील में मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया था. इस आर्टिकल में हम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के बारें में बताने जा रहे है.  

आईपीएल 2024 केकेआर प्लेयर लिस्ट
आईपीएल 2024 केकेआर प्लेयर लिस्ट

KKR Players list 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है. इसमें आईपीएल की 10 टीमें भाग लेती है. आईपीएल दुनिया की सबसे वैल्युएबल क्रिकेट लीग में से एक है. भारत सहित दुनिया के कई देशों में इस लीग का लोग बेसब्री से इंताजर करते है. 

आईपीएल की सभी टीमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोडनें में लगी रहती है. इसी कड़ी में कोलकाता की टीम ने आईपीएल की सबसे बड़ी ऑक्शन डील में मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया था. 

इस आर्टिकल में हम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के बारें में बताने जा रहे है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल ख़िताब दो बार जीत चुकी है. यह आईपीएल की मजबूत फ्रेंचाइजों में से एक है. इस टीम में ब्रेंडन मैकुलम, गौतम गंभीर, यूसुफ पठान, जैक्स कैलिस और क्रिस गेल जैसे दिग्गज क्रिकेटर खेल चुके है. वहीं हाल ही में फ्रेंचाइज ने गौतम गंभीर को अपना मेंटर भी नियुक्त किया है.     

यह भी देखें:

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल यहां देखें 

IPL 2024 Live Streaming: मोबाइल या टीवी कहां और कैसे देखें आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट?

 कोलकाता ने की आईपीएल की सबसे बड़ी डील:

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. स्टार्क को 24.75 करोड़ में ख़रीदा था. नाइट राइडर्स ने ऑक्शन 2024 से पहले टिम साउदी, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन और शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया था, जिससे उनके लिए मुख्य तेज गेंदबाज को शामिल करना जरुरी हो गया था. 

आईपीएल 2024 केकेआर प्लेयर लिस्ट:

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कुल 23 खिलाड़ी हैं. इसमें 14 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल है. श्रेयस अय्यर इस साल कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे, जो पिछले साल के कार्यवाहक कप्तान नितीश राणा से यह भूमिका लेंगे.  

टॉप 5 खिलाड़ी जिन पर होंगी सबकी नजरें: 

  • सुनील नरेन
  • हर्षित राणा
  • आंद्रे रसेल
  • वेंकटेश अय्यर
  • रिंकू सिंह

IPL 2024 अपडेटेड KKR स्क्वाड: 

KKR की अपडेटेड टीम आप यहां देख सकते है, इसमें वे खिलाड़ी शामिल है जिससे KKR फाइनल के लिए अपनी टीम चुनेगी.

क्रम संख्या

खिलाड़ी

1

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर)

2

सुनील नरेन

3

वेंकटेश अय्यर

4

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

5

रिंकू सिंह

6

आंद्रे रसेल

7

रमनदीप सिंह

8

अनुकूल रॉय

9

मिशेल स्टार्क

10

हर्षित राणा

11

वरुण चक्रवर्ती

12

वैभव अरोड़ा

13

मनीष पांडे

14

नितीश राणा

15

श्रीकर भरत

16

शेरफेन रदरफोर्ड

17

दुष्मंथा चमीरा

18

अंगकृष रघुवंशी

19

साकिब हुसैन

20

सुयश शर्मा

21

अल्लाह ग़ज़नफ़र

22

चेतन सकारिया

23  
24  
25  

IPL 2024: KKR द्वारा नए खरीदे गए खिलाड़ी: 

आईपीएल 2024 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता ने 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. जिसमें स्टार्क की आईपीएल की अब तक की सबसे बड़ी डील भी शामिल है. 

खिलाड़ी

देश 

रोल 

प्राइज

केएस भरत

भारत

विकेट कीपर

₹50,00,000

चेतन सकारिया

भारत

गेंदबाज

₹50,00,000

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया

गेंदबाज

₹24,75,00,000

रमनदीप सिंह

भारत

ऑल राउंडर 

₹20,00,000

अंगकृष रघुवंशी

भारत

बैटर

₹20,00,000

मनीष पांडे

भारत

बैटर

₹50,00,000

मुजीब रहमान

अफ़ग़ानिस्तान

गेंदबाज

₹20,000,000

साकिब हुसैन

भारत

गेंदबाज

₹20,00,000

शेरफेन रदरफोर्ड

वेस्ट इंडीज

बैटर

₹1,50,00,000

गस एटकिंसन

इंग्लैंड 

गेंदबाज

₹1,00,00,000

कोलकाता फुल स्क्वॉड 2024:

आईपीएल 2024 के लिए केकेआर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है:

रोल 

खिलाड़ी 

विकेटकीपर

केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) 

बल्लेबाज

श्रेयस अय्यर, फिल साल्ट, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), मनीष पांडे

ऑलराउंडर

आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह

गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन (वेस्टइंडीज), वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क (एयूएस), गस एटकिंसन (इंग्लैंड), साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)

केकेआर द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट:

केकेआर ने पिछले साल आईपीएल के 16वें संस्करण के 25 में से 13 खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन कर लिया था जिनकी लिस्ट नीचे दी गयी है- 

खिलाड़ी

रोल 

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

बैटर

आंद्रे रसेल

ऑल राउंडर 

अनुकूल रॉय

ऑल राउंडर 

वेंकटेश अय्यर

ऑल राउंडर 

जेसन रॉय

बैटर

नितीश राणा

बैटर

रहमानुल्लाह गुरबाज़

बैटर

रिंकू सिंह

बैटर

सुनील नरेन

गेंदबाज

सुयश शर्मा

गेंदबाज

वैभव अरोड़ा

गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती

गेंदबाज

हर्षित राणा

गेंदबाज

यह भी देखें:

IPL 2024 MI Players: मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

PL 2024 DC Players: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें     

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 26, 2024, 09:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News