IPL 2025 Retention List: आईपीएल में किन खिलाड़ियों को ₹20 करोड़ से अधिक में किया गया है रिटेन? जानें नाम
IPL 2025 Retention List: सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े बदलाव देखे गए. रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम अपनी टीमों द्वारा रिटेन किए गए, जबकि ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया गया. यहां प्रत्येक टीम द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची दी गयी है.
IPL 2025 Highest Retention Prize: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की पूरी लिस्ट सामने आ गयी है, इस बार आईपीएल फ्रेंचाइजों ने कई बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल किया तो वहीं कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में जाना पसंद किये.
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया, लेकिन सभी छह रिटेंशन का उपयोग करते हुए मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रामनदीप सिंह और हर्षित राणा को टीम में बनाए रखा है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी सभी छह रिटेंशन का प्रयोग किया. आरसीबी ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया.
इस बार सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन रणनीतियों का इस्तेमाल करते हुए संतुलित टीम को बनाए रखने का प्रयास किया. बता दें कि प्रत्येक टीम को अधिकतम पाँच कैप्ड खिलाड़ियों, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों और कुल मिलाकर अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी.
यह भी देखें:
IPL 2025 Retention Rules: टीम पर्स, रिटेंशन लिमिट और RTM कार्ड सहित देखें सभी नियम
IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर
IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?
किसे किया गया रिटेन:
इस लिस्ट में जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम अपनी टीमों द्वारा रिटेन किए गए, वहीं ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क और केएल राहुल जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया.
जिन टीमों ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनके पास मेगा ऑक्शन में राइट-टू-मैच (RTM) विकल्प और बड़ा पर्स रहेगा.
₹20 करोड़ से अधिक में किन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन?
विराट कोहली - ₹21 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
निकोलस पूरन - ₹21 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)
हेनरिक क्लासेन - ₹23 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
आईपीएल 2025 कौन से खिलाड़ी हुए रिटेन:
आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी आईपीएल टीमों द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है-
| टीम | रिटेन किए गए खिलाड़ी | खिलाड़ी की कीमत | बचा हुआ पर्स (INR करोड़) | ऑक्शन में RTM विकल्प |
| ऋतुराज गायकवाड़ | ₹18 करोड़ | 55 | 1 | |
| मथीशा पथिराना | ₹13 करोड़ | |||
| शिवम दुबे | ₹12 करोड़ | |||
| रवींद्र जडेजा | ₹18 करोड़ | |||
| एमएस धोनी | ₹4 करोड़ | |||
| जसप्रीत बुमराह | ₹18 करोड़ | 55 | 1 | |
| सूर्यकुमार यादव | ₹16.35 करोड़ | |||
| हार्दिक पांड्या | ₹16.35 करोड़ | |||
| रोहित शर्मा | ₹16.3 करोड़ | |||
| तिलक वर्मा | ₹8 करोड़ | |||
|
| विराट कोहली | ₹21 करोड़ | 83 | 3 |
| रजत पाटीदार | ₹11 करोड़ | |||
| यश दयाल | ₹5 करोड़ | |||
| अक्षर पटेल | ₹16.5 करोड़ | 73 | 2 | |
| कुलदीप यादव | ₹13.25 करोड़ | |||
| ट्रिस्टन स्टब्स | ₹10 करोड़ | |||
| अभिषेक पोरेल | ₹4 करोड़ | |||
| रिंकू सिंह | ₹13 करोड़ | 51 | 0 | |
| वरुण चक्रवर्ती | ₹12 करोड़ | |||
| सुनील नारायण | ₹12 करोड़ | |||
| आंद्रे रसेल | ₹12 करोड़ | |||
| हर्षित राणा | ₹4 करोड़ | |||
| रामनदीप सिंह | ₹4 करोड़ | |||
| पैट कमिंस | ₹18 करोड़ | 45 | 1 (अनकैप्ड) | |
| अभिषेक शर्मा | ₹14 करोड़ | |||
| नीतीश रेड्डी | ₹6 करोड़ | |||
| हेनरिक क्लासेन | ₹23 करोड़ | |||
| ट्रैविस हेड | ₹14 करोड़ | |||
| गुजरात टाइटंस | राशिद खान | ₹18 करोड़ | 69 | 1 |
| शुभमन गिल | ₹16.5 करोड़ | |||
| साई सुदर्शन | ₹8.5 करोड़ | |||
| राहुल तेवतिया | ₹4 करोड़ | |||
| शाहरुख खान | ₹4 करोड़ | |||
| लखनऊ सुपर जायंट्स | निकोलस पूरन | ₹21 करोड़ | 69 | 1 |
| रवि बिश्नोई | ₹11 करोड़ | |||
| मयंक यादव | ₹11 करोड़ | |||
| मोहसिन खान | ₹4 करोड़ | |||
| आयुष बडोनी | ₹4 करोड़ | |||
| राजस्थान रॉयल्स | संजू सैमसन | ₹18 करोड़ | 41 | 0 |
| यशस्वी जायसवाल | ₹18 करोड़ | |||
| रियान पराग | ₹14 करोड़ | |||
| ध्रुव जुरेल | ₹14 करोड़ | |||
| शिमरोन हेटमायर | ₹11 करोड़ | |||
| संदीप शर्मा | ₹4 करोड़ | |||
| पंजाब किंग्स | शशांक सिंह | ₹5.5 करोड़ | 110.5 | 4 |
| प्रभसिमरन सिंह | ₹4 करोड़ |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.