IPL 2025 MI Players: मुंबई इंडियंस ने तैयार की बुमराह-बोल्ट-चाहर की धाकड़ बॉलिंग तिकड़ी, यहां देखें MI की पूरी टीम
MI Team 2025 Players List: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन बनाते हुए अपनी टीम तैयार कर ली है. मुंबई इंडियंस ने अनकैप्ड बल्लेबाज नमन धीर को ₹5.25 करोड़ में खरीदकर एक साहसिक कदम उठाया. आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई टीम मैनेजमेंट ने कुल 18 खिलाड़ियों की खरीदारी की है. MI ने ट्रेंट बोल्ट को अपनी सर्वाधिक बोली (12.50 करोड़) में ख़रीदा. आप यहाँ पूरी लिस्ट देख सकते है.
MI Team 2025 Players List: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन बनाते हुए अपनी टीम तैयार कर ली है. पांच बार की चैंपियन टीम ने अपनी टीम को मजबूत करते हुए कुछ अहम खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें अनुभवी और उभरते हुए घरेलू खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है.
बता दें कि टीम ने पहले ही धाकड़ सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पंड्या, दिग्गज जसप्रीत बुमराह, और युवा तिलक वर्मा को रिटेन कर लिया था. मुंबई की टीम ने अपनी गेंदबाजी को और धारधार बनाते हुए ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को भी टीम में शामिल कर लिया है. आप यहां मुंबई की पूरी टीम देख सकते है.
मुंबई इंडियंस (MI) ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए एक धाकड़ बॉलिंग तिकड़ी तैयार की है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, और दीपक चाहर शामिल हैं.
यह भी देखें:
T20 विश्व विजेता टीम पर IPL 2025 Auction में बरसा रिकॉर्ड तोड़ पैसा, मिले इतने करोड़
IPL 2025 CSK Players: चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर खेला बड़ा दांव, यहां देखें पूरी लिस्ट
ऑक्शन में युवाओं पर दिखाया भरोसा:
मुंबई इंडियंस ने अनकैप्ड बल्लेबाज नमन धीर को ₹5.25 करोड़ में खरीदकर एक साहसिक कदम उठाया. आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर धीर को MI के मिडिल ऑर्डर के लिए एक अहम खिलाड़ी माना जा रहा है.
इसके साथ ही, टीम ने रॉबिन मिंज (₹65 लाख) और कर्ण शर्मा (₹50 लाख) को भी टीम में शामिल किया है, जो टीम को मजबूती देंगे.
MI की गेंदबाजी हुई और घातक:
जेद्दा में आयोजित आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ₹9.25 करोड़ में खरीदा था. चाहर, जो 2018 से सीएसके के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं, अब एमआई के तेज आक्रमण को मजबूत करेंगे.
नीलामी में खरीदे गए नए खिलाड़ी:
आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई टीम मैनेजमेंट ने कुल 18 खिलाड़ियों की खरीददारी की है, जिसमें ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और विल जैक्स जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल है. आप यहाँ पूरी लिस्ट देख सकते है-
| क्र. सं. | खिलाड़ी | बेस प्राइस (₹) | सोल्ड प्राइस (₹) | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | ट्रेंट बोल्ट | ₹2 करोड़ | ₹12.50 करोड़ | कैप्ड |
| 2 | दीपक चाहर | ₹2 करोड़ | ₹9.25 करोड़ | कैप्ड |
| 3 | विल जैक्स | ₹2 करोड़ | ₹5.25 करोड़ | कैप्ड |
| 4 | नमन धीर | ₹30 लाख | ₹5.25 करोड़ | अनकैप्ड |
| 5 | अल्लाह गजनफर | ₹75 लाख | ₹4.80 करोड़ | कैप्ड |
| 6 | मिचेल सैंटनर | ₹2 करोड़ | ₹2 करोड़ | कैप्ड |
| 7 | रयान रिकेलटन | ₹1 करोड़ | ₹1 करोड़ | कैप्ड |
| 8 | लिज़ाड विलियम्स | ₹75 लाख | ₹75 लाख | कैप्ड |
| 9 | रीस टॉपली | ₹75 लाख | ₹75 लाख | कैप्ड |
| 10 | रॉबिन मिंज | ₹30 लाख | ₹65 लाख | अनकैप्ड |
| 11 | कर्ण शर्मा | ₹50 लाख | ₹50 लाख | अनकैप्ड |
| 12 | विग्नेश पुथुर | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 13 | अर्जुन तेंदुलकर | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 14 | बेवन जॉन जैकब्स | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 15 | वेंकट सत्यनारायण पेनमेत्सा | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 16 | राज अंगद बावा | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 17 | श्रीजित कृष्णन | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 18 | अश्विनी कुमार | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
Youngest IPL Player: IPL नीलामी इतिहास का सबसे युवा करोड़पति कौन है और किस टीम ने ख़रीदा? देखें यहां
IPL 2025 Mega Auction: किन धाकड़ खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
MI द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी:
नीलामी से पहले ही MI ने पांच दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन कर लिया था. जिसमें सर्वाधिक पैसे ₹18 करोड़ में जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया गया था.
| खिलाड़ी | कीमत (₹ करोड़) |
| जसप्रीत बुमराह | ₹18 |
| सूर्यकुमार यादव | ₹16.35 |
| हार्दिक पांड्या | ₹16.35 |
| रोहित शर्मा | ₹16.30 |
| तिलक वर्मा | ₹8 |
मुंबई इंडियंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को ₹12.5 करोड़ में खरीदकर अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूती दी. नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाकर टीम ने अपनी बल्लेबाजी में नई ऊर्जा भरी है. MI 2025 में एक संतुलित टीम के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है.
MI Captain: हार्दिक के हाथ टीम की कमान:
हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पुष्टि की गई है. उन्होंने रोहित शर्मा के बाद आईपीएल 2024 में यह भूमिका निभाई, जिन्होंने एमआई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे.
MI Coach: कौन है MI का कोच:
महेला जयवर्धने आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में लौटे है. यह टीम के साथ उनका दूसरा कार्यकाल है; उन्होंने पहले 2017 से 2022 तक एमआई को कोचिंग दी थी, इस दौरान उन्होंने तीन आईपीएल चैंपियनशिप हासिल करने में टीम की मदद की है. वहीं कीरोन पोलार्ड बैटिंग कोच तो दिग्गज लसिथ मलिंगा बॉलिंग कोच है.
यह भी देखें:
Most Expensive IPL Buys: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें सभी के नाम
IPL 2025 RCB Players: RCB ने तैयार की 'विराट' टीम, कोहली संग ग्राउंड पर दिखेंगे ये खिलाड़ी
IPL Auction 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर उड़ाया कितना पैसा, टीम-वाइज पूरी लिस्ट यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.